लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी से अवैध संबंधों का खुलासा होने पर इंटेल के सीईओ ने दिया इस्तीफा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 20:23 IST

इंटेल के सीईओ ब्रायन ने इस्तीफा दे दिया है। खुल गए थे एक पुरानी महिला कर्मचारी के साथ संबंध के राज।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जूनः इंटेल के सीईओ ब्रायन क्रजनिक के कंपनी की एक कर्मचारी के साथ सहमति से संबंध थे। बोर्ड को इस बात का पता चलने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्हें बोर्ड से भी बाहर कर दिया गया है।

सीएफओ रॉबर्ट स्वॉन तत्काल प्रभाव से कंपनी के नए अंतरिम सीईओ होंगे। साथ ही साथ बोर्ड ने नए स्थायी सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। बोर्ड ने ब्रायन के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'आंतरिक और बाहरी काउंसिल ने जांच-पड़ताल में ब्रायन को कंपनी के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी कर्मचारी कंपनी के मूल्यों का पालन करेंगे।'

कंपनी का नियम है कि कोई मैनेजर अपने कर्मचारी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध नहीं रख सकता। ब्रायन का रिश्ता कुछ दिनों तक चला और फिर खत्म हो गया। इसके बारे में कंपनी बोर्ड को हाल ही में पता चला। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

कंपनी को पिछले साल 21 मिलियन डॉलर सैलरी दी गई थी। इसके अलावा घर, सुरक्षा का खर्च भी कंपनी ने उठाया। ब्रायन 2013 में कंपनी के सीईओ चुने गए थे। इसके पहले वो वाइस प्रसिडेंट और सीओओ थे। उन्होंने 1982 में इंटेल ज्वॉइन की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

विश्व अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती