लाइव न्यूज़ :

तालिबानी नेता के वार्ता के लिए काबुल में मौजूद होने की सूचना

By भाषा | Updated: August 17, 2021 10:39 IST

Open in App

काबुल, 17 अगस्त (एपी) तालिबान के वरिष्ठ नेता आमिर खान मुत्ताकी को राजनीतिक नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूद बताया जा रहा है। राजनीतिक नेतृत्व में कभी देश की वार्ता परिषद की अध्यक्षता करने वाले अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई शामिल हैं। वार्ता की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह बताया। तालिबान के अंतिम शासन के समय मुत्ताकी उच्च शिक्षा मंत्री था और उसने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के इस सप्ताहांत चुपचाप राष्ट्रपति आवास छोड़ने से पहले ही अफगानिस्तान के राजनीतिक नेताओं से संपर्क बनाना शुरू कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि काबुल में चल रही वार्ता का मकसद सरकार में गैर तालिबानी नेताओं को शामिल करना है। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि यह एक ‘‘समावेशी अफगान सरकार’’ होगी। वार्ता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन शाहीन ने पहले बताया था कि गैर तालिबानी नेताओं से बातचीत पूरी करने के बाद सरकार की घोषणा की जाएगी। बातचीत की जानकारी रखने वाले अफगान लोगों ने बताया कि कुछ दौर की बातचीत देर रात में हुई और यह गनी के जाने के बाद से ही चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल