लाइव न्यूज़ :

बड़े आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2023 15:16 IST

पाकिस्तान विदेशी कर्ज के बोझ, स्थानीय मुद्रा के कमजोर होने और विदेशी मुद्रा भंडार के कम होने जैसे संकट से जूझ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में मई महीने में वार्षिक मुद्रास्फीति दर बढ़कर रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंच गई।पाकिस्तान बड़े आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।मुद्रस्फीति का आकलन उत्पादों और सेवाओं के आधार पर किया जाता है जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कहते हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मई महीने में वार्षिक मुद्रास्फीति दर बढ़कर रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंच गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी गुरुवार को मिली। फिलहाल पाकिस्तान बड़े आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान विदेशी कर्ज के बोझ, स्थानीय मुद्रा के कमजोर होने और विदेशी मुद्रा भंडार के कम होने जैसे संकट से जूझ रहा है।

मुद्रस्फीति का आकलन उत्पादों और सेवाओं के आधार पर किया जाता है जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कहते हैं। पाकिस्तान का आंकड़ा श्रीलंका से आगे दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है, जिसकी मई में वार्षिक मुद्रास्फीति 25.2 प्रतिशत थी।

सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि मादक पेय और तंबाकू में साल-दर-साल सबसे अधिक 123.96 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, इसके बाद मनोरंजन और संस्कृति में 72.17 प्रतिशत और परिवहन में 52.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

खराब न होने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत भी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी. पाकिस्तान में आसमान छूती मुद्रास्फीति उच्च विदेशी ऋण, कमजोर मुद्रा और घटते विदेशी मुद्रा भंडार सहित कई कारकों के कारण एक बड़े आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि में आई है। वैश्विक ऊर्जा संकट और 2022 में देश के एक तिहाई हिस्से को जलमग्न करने वाली विनाशकारी बाढ़ ने भी संकट में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार द्वारा अपना वार्षिक बजट पेश करने से एक सप्ताह पहले मुद्रास्फीति के आंकड़े आए हैं। खाद्य पदार्थों में आलू, गेहूं का आटा, चाय, गेहूं और अंडे और चावल की कीमतों में पिछले साल की तुलना में मई में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। गैर-खाद्य श्रेणी में पाठ्यपुस्तकों, स्टेशनरी, मोटर ईंधन, कपड़े धोने के साबुन, डिटर्जेंट और माचिस की डिब्बियों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई।

टॅग्स :पाकिस्तानमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत