लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया विमान हादसाः गोताखोरों ने मानव अवशेष से भरे 10 बैग, डीएनए जांच के लिए जकार्ता रवाना

By भाषा | Updated: October 30, 2018 11:50 IST

सबूतों के लिहाज से अहम माने जाने वाले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर अब भी लापता हैं।

Open in App

जकार्ता, 30 अक्टूबरः इंडोनेशियाई खोज दल ने समुद्र में उस स्थान से मंगलवार को और मानव अवशेष बरामद किए जहां लायन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 189 लोग सवार थे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में एक दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आई थी। कुछ महीने पहले ही संचालन में आया बोइंग-737 एमएएक्स सोमवार को उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याउगी ने बताया कि कई गोताखोर बचाव अभियान में लगे हैं। खोज दलों ने अंगों और अन्य मानव अवशेष के दस बैग भरे हैं। उन्होंने बताया कि अवशेषों को डीएनए जांच के लिए जकार्ता ले जाया जाएगा।

राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख अरी डोनो सुकमांतो ने बताया कि अवशेषों में एक बच्चे का अवशेष भी शामिल है। मलबे से भरे 14 बैग भी एकत्रित किए गए हैं। इनमें जूते, कपड़े और पर्स शामिल हैं। स्याउगी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि हमें विमान का मुख्य हिस्सा मिले। समुद्र पर तैर रही हर वस्तु एकत्रित की गई है।’’ 

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (एनटीएससी) ने बताया कि विमान जेटी 610 में 178 वयस्क यात्री, एक बच्चा, दो शिशु, दो पायलट और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान में सवार लोगों में विमान का भारतीय कैप्टन, इंडोनिशयाई वित्त मंत्रालय के 20 कर्मचारी और इटली की पूर्व पेशेवेर साइक्लिस्ट एंड्रिया मैनफ्रेडी शामिल थे।खोज एवं बचाव एजेंसी ने सोमवार देर रात तक किसी के भी बचे होने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने शरीर के अंगों के मिलने का हवाला देते हुए कहा कि विमान जावा द्वीप के तट पर करीब 30-40 मीटर की गहराई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। एजेंसी के प्रवक्ता युसूफ लतीफ ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता सोनार से लैस पांच युद्धक पोतों का इस्तेमाल कर विमान का मुख्य मलबा ढूंढने की है।’’ सबूतों के लिहाज से अहम माने जाने वाले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर अब भी लापता हैं।लायन एयर के साथ कई दुर्घटनाएं जुड़ी है जिनमें 2004 में जानलेवा दुर्घटना और जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा हवाईअड्डे पर लायन एयर के दो विमानों के बीच भिड़ंत शामिल है।

टॅग्स :इंडोनेशियाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल