लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया: भूकंप से 91 लोगों की मौत, खाली कराए गए पर्यटन स्थल

By भाषा | Updated: August 6, 2018 15:41 IST

भूकंप के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत है। इससे एक हफ्ते पहले भी लोम्बोक में घातक भूकंप आया था जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गई थी

Open in App

माताराम (इंडोनेशिया) छह अगस्त (एएफपी) इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में आए तेज भूकंप में मरने वालों की संख्या 91 पर पहुंच गई है। भूकंप में हजारों इमारतों के जमींदोज होने के बाद लोकप्रिय पर्टयन स्थल के प्रसिद्ध होटलों और रिजॉर्ट में ठहरे सैकड़ों पर्यटकों से जगह खाली कराई गई और वहां बचावकर्मियों को भेजा गया।

भूकंप के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत है। इससे एक हफ्ते पहले भी लोम्बोक में घातक भूकंप आया था जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गई थी। बचावकर्मी रविवार शाम को आए 6.9 तीव्रता के इस भूकंप में बर्बाद हुए घरों, स्कूलों और मस्जिदों के मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया, “91 लोगों की मौत हो गई, 209 गंभीर रूप से घायल हैं।”

उन्होंने कहा, “चुनौतियां बहुत हैं : सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, कुछ स्थानों पर पहुंचना बहुत मुश्किल है और हमारे पास पर्याप्त कर्मी नहीं हैं।’’ लोम्बोक के उत्तरपश्चिमी तट से कुछ किलोमीटर दूर तीन छोटे द्वीपों के समूह गिली द्वीप से कुछ 1,200 पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए आज शुरू किया गया एक अभियान अब भी जारी है। स्थानीय आपदा अधिकारियों ने बताया कि अब तक 358 पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया है।

इस भीषण भूकंप से पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी द्वीप बाली में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए जिनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 5.3 थी। नुग्रोहो ने बताया कि करीब 20,000 लोगों को लोम्बोक में उनके घरों से बाहर निकाला गया और उन्होंने कहा कि यहां भोजन, पराचिकित्सकों और दवाईयों की बहुत ज्यादा जरूरत है।

नुग्रोहो ने कहा, ‘‘कई घायलों का इलाज अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर चल रहा है क्योंकि इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।’’ माताराम अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें अभी पराचिकित्सकों की सबसे ज्यादा जरूरत है, हमारे पास स्टाफ की कमी है, हमें दवाईयों की भी जरूरत है।” उत्तरी लोम्बोक जिले के प्रमुख नजमुल अख्यार के अनुमान के अनुसार क्षेत्र का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो गया है।

बता दें कि इस घटना में 91 लोगों के मारे जाने और सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद सोमवार को देश के छोटे गिली द्वीप समूहों पर फंसे एक हजार से अधिक पर्यटकों को बाहर निकाल जा रहा है। गिली द्वीप समूह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह विशाल लोमबोक द्वीप के उत्तर पश्चिम द्वीप से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बचाव अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन जारी तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सैकड़ों भयभीत पर्यटक और स्थानीय लोग तटों पर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं । पश्चिम नुसा तेंगगारा के पर्यटक एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद फाओजल ने बताया कि गिली में करीब 1,200 पर्यटक थे जिसमें से अधिकांश विदेशी थे। उन्होंने बताया, ‘‘हम उन सभी को एक बार में बाहर नहीं निकाल सकते क्योंकि हमारे पास नौकाओं में पर्याप्त जगह नहीं है। यह बात सही है कि वे गिली द्वीप समूह से बाहर निकलना चाहते हैं, वे डरे हुये हैं।’’ उन्होंने बताया कि नौसेना के कम से कम दो जहाजों सहित अतिरिक्त नौकाएं पहुंच रही हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट