लाइव न्यूज़ :

बिपिन रावत के बयान पर चीन ने जताई आपत्ति, कहा- 'शांति के लिए नुकसानदेह'

By IANS | Updated: January 15, 2018 18:42 IST

डोकलाम चीन और भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है। इसे चीन डोंगलांग कहता है।

Open in App

चीन ने रविवार को भारत के सेना प्रमुख बिपिन रावत के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे 'अरचनात्मक' बयान सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति को प्रभावित करेंगे। जनरल रावत ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत को अपना ध्यान पाकिस्तान से सटी अपनी पश्चिमी सीमा से हटाकर चीन से सटी अपनी उत्तरी सीमा पर केंद्रित करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर चीन शक्तिशाली है तो भारत भी कमजोर नहीं है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, "पिछले एक वर्ष के दौरान भारत और चीन के संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।"लू ने कहा कि बीते सितंबर में भारत-चीन के नेताओं के बीच दोनों पक्षों के मतभेदों को सही तरीके से दूर करने और भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी थी।लू ने कहा, "हाल में दोनों पक्षों ने परामर्श और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत को आगे बढ़ाया है और सुधार एवं विकास को गति प्रदान की है।"लू ने आगे कहा, "इस पृष्ठभूमि में भारत के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई अरचनात्मक टिप्पणी राष्ट्र केदो प्रमुखों की सहमति के खिलाफ है और दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों में सुधार एवं विकास के लिए किए गए प्रयासों के विरुद्ध है।"उन्होंने कहा, "यह सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में सहायता नहीं करेगा।"रावत ने यह भी कहा था कि भारत को पड़ोसी देशों के साथ साझेदारी करके दक्षिण एशियाई क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल को रोकने की जरूरत है।रावत ने यह भी कहा था कि हो सकता है कि डोकलाम संकट सर्दियों की शुरुआत के कारण हल हो गया हो और आशंका जताई कि चीनी सैनिक फिर से वापस आ सकते हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि डोकलाम चीन और भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है। इसे चीन डोंगलांग कहता है।यह पूछे जाने पर कि रावत के कौन से बयान पर चीन को आपत्ति है, लू ने कहा, "मैंने अपनी बात स्पष्ट कर दी है। यदि वरिष्ठ अधिकारी ने, रिपोर्ट के मुताबिक, डोंगलांग के संदर्भ में बात की है तो मैं समझता हूं कि इस मुद्दे पर आप हमारी स्थिति से वाकिफ हैं-डोंगलांग चीन का हिस्सा है और हमेशा से चीन के प्रभावी क्षेत्राधिकार में रहा है।"लू ने कहा, "इस क्षेत्र में तैनात और गश्त लगाने वाले चीन के सैनिक हमारी संप्रभुता के अधिकारों का प्रयोग कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष ने इतिहास से सबक लिया होगा और इस तरह की दुर्घटनाओं से आगे बचने की कोशिश करेगा।"लू ने कहा, "अगर वह समूची भारत-चीन सीमा की स्थिति के संदर्भ में बयान दे रहे हैं तो मैंने भी यह कहा है कि पिछले सितंबर में शियामेन शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रमुखों के बीच में सहमति बनी थी। उसके बाद से दोनों पक्षों ने प्रभावी बातचीत जारी रखी है।"उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य रणनीतिक संवाद को कायम रखने के लिए रणनीतिक रूप से आपसी विश्वास को बढ़ाना और सक्षम वातावरण बनाना है।"उन्होंने आगे कहा, "ऐसी पृष्ठभूमि में आपके द्वारा उल्लिखित अधिकारी ने ऐसा बयान दिया है जो दोनों राष्ट्रों के प्रमुखों के बीच बनी सहमति के विरुद्ध है और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार लाने के सामान्य प्रवृत्ति के अनुरूप नहीं है। हम मानते हैं कि इस तरह के बयान सीमवर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए मददगार नहीं है।"

टॅग्स :चीनविदेशबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?