लाइव न्यूज़ :

यूएई में रहने वाले भारतीयों ने स्वदेश आने पर अपने खर्च पर कोविड-19 जांच से छूट देने की मांग की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:26 IST

Open in App

दुबई, 25 फरवरी संयुक्त अरब अमीरात (यूएईए) में रहने वाले भारतीयों ने स्वदेश लौटने पर अपने खर्च से कोविड-19 जांच कराने के नियम में छूट देने की मांग की है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक अनिवासी भारतीयों का कहना है कि महामारी में नौकरी छूटने की वजह से वे स्वदेश लौट रहे हैं और ऐसे में इस नियम से उनपर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

अनिवासी भारतीयों ने अपने अवेदन में भारत सरकार से अनुरोध किया है कि स्वदेश आने पर आरटी-पीसीआर जांच का खर्च स्वयं वहन करने और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को यूएई और भारत में दो बार जांच कराने के नियम से छूट दे।

यहां रह रहे कई सामुदायिक समूहों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस आवेदन का समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 23 फरवरी से ही उड़ान भरने के 72 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर से जांच कराने और संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र पेश करने के नियम को अनिवार्य बना दिया है।

इसके साथ ही भारत आने पर यात्री को अपने खर्च पर एक बार फिर कोविड-19 जांच करानी होती है।

प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित अशरफ थमारास्सेरी ने कहा कि स्वदेश लौटने पर जांच के नियम से घर जा रहे भारतीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

शारजाह के प्रवासी बंधु वेलफेयर ट्रस्ट चलाने वाले केवी शम्सुदीन ने कहा कि उन्होंने लौटने पर अपने खर्च से जांच कराने के नियम को बदलने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखा है।

खबर के मुताबिक कई अनिवासी भारतीय अपनी वापसी की यात्रा इस उम्मीद से टाल रहे हैं कि सरकार नियमों में बदलाव करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल