लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत यूके की महिला का भारतीय छात्र ने किया रेप, CCTV फुटेज में लड़की को कंधे पर ले जाता दिखाई दिया

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2023 15:16 IST

प्रीत विकल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भारतीय छात्र ने एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसका रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्र ने यूके के कार्डिफ में एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात कीजिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया, जहां उसने महिला के साथ रेप किया इसके बाद छात्र ने महिला की तस्वीर ली और अपने दोस्तों को भेजी

लंदन: यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र को पिछले साल जून में नशे में धुत और अर्धचेतन महिला को अपने फ्लैट में ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर सजा सुनाई गई है। प्रीत विकल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भारतीय छात्र ने एक नाइट क्लब में महिला से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह उसे अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपी ने महिला की तस्वीर ली और अपने दोस्तों को भेज दी।

प्रीत विकल को महिला को अपनी बाहों और कंधों पर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला नशे में है, झुकी हुई है और चलने के लिए उसका सहारा ले रही है। आरोपी महिला को कार्डिफ स्थित अपने फ्लैट में ले जाता दिख रहा है जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना पिछले साल जून में हुई थी जब महिला और प्रीत विकल यूके के कार्डिफ में एक ही क्लब में दोस्तों के अलग-अलग ग्रुप के साथ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह क्लब से बाहर निकलीं और प्रीत विकल से मिलीं। अधिकारियों ने कहा, "दोनों बातचीत में लगे और अपने समूहों से दूर चले गए।" उन्होंने कहा, "पीड़िता ने अत्यधिक शराब पी रखी थी।"

पुलिस ने कहा कि महिला ने अधिकारियों अपने साथ ही इस पूरी वारदात की जानकारी दी। महिला ने कहा कि वह डर के मारे हिल गई है। रात को सो नहीं पा रही है और अपराधबोध महसूस कर रही है। प्रीत विकल की गिरफ्तारी के बाद, साउथ वेल्स पुलिस कार्डिफ़ ने ट्वीट किया: "#कार्डिफ़ में निवास के एक हॉल में एक महिला के साथ बलात्कार करने के लिए एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। सीसीटीवी में प्रीत विकल को पीड़िता को अपनी बाहों में और बाद में कंधे पर लादकर सिटी सेंटर से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है।"

पुलिस ने कहा कि इस तरह के अजनबी हमले कार्डिफ़ में बेहद असामान्य हैं लेकिन प्रीत विकल में हमारे पास एक खतरनाक व्यक्ति था। उसने नशे में धुत और कमजोर युवती का फायदा उठाया, जो दोस्तों से बिछड़ गई थी। 

टॅग्स :UKरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!