लाइव न्यूज़ :

कनाडा: पिकअप ट्रक से टकराने और घसीटने के कारण भारतीय छात्र की हुई मौत, 1 साल पहले ही गया था टोरंटो पढ़ने, सम्मान में निकाली जाएगी रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 17:21 IST

भारतीय छात्र कार्तिक सैनी की मौत पर बोलते हुए कनाडा के शेरिडन कॉलेज ने यह पुष्टि की है कि कार्तिक उसका ही छात्र था। कॉलेज ने शुक्रवार को एक ईमेल जारी कहा कि ‘‘हमारा समुदाय कार्तिक के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी है। हम उनके परिवार, मित्रों, साथियों और प्राध्यापकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त छात्र साइकल पर सवार जो पिकअप ट्रक से टकरा गया था। ऐसे में परिवार उसके शव को भारत लाने की उम्मीद लगाए बैठे है।

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो में साइकिल से सड़क पार करते वक्त पिकअप ट्रक की चपेट में आने से 20-वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई है। समाचार वेबसाइट ‘सीबीसीडॉटसीए’ की शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर में मृतक के रिश्तेदार प्रवीण सैनी के हवाले से बताया गया कि मृतक कार्तिक सैनी अगस्त 2021 में भारत से कनाडा आया था। 

शव को भारत लाने की उम्मीद में है परिवार

बहरहाल, पुलिस अभी तक मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी है। खबर के अनुसार, प्रवीण ने हरियाणा के करनाल से बात की, जहां उनका परिवार रहता है। प्रवीण ने बताया कि परिवार को उम्मीद है कि कार्तिक का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा। 

खबर में बताया गया है कि शेरिडन कॉलेज ने पुष्टि की है कि कार्तिक उसका छात्र था। कॉलेज ने शुक्रवार को एक ईमेल में कहा, ‘‘हमारा समुदाय कार्तिक के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी है। हम उनके परिवार, मित्रों, साथियों और प्राध्यापकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’ 

क्या है पूरा मामला

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह जानलेवा दुर्घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे योंग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू के चौराहे पर हुई है। पुलिस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिकअप ट्रक से टकराने और घसीटे जाने के कारण साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है।

30 नवंबर को कार्तिक के सम्मान में आयोजित होगी रैली

टोरंटो पुलिस सर्विस की प्रवक्ता कांस्टेबल लॉरा ब्रैबेंट ने बताया कि दुर्घटना की जांच हो रही है। इस बीच, दुर्घटनास्थल पर एक अस्थायी स्मारक बनाया गया है। ऐसे में ‘एडवोकेसी फॉर रिस्पेक्ट फॉर साइकलिस्ट’ 30 नवंबर को कार्तिक के सम्मान में एक रैली आयोजित कर रहा है। 

टॅग्स :कनाडाभारतTorontoहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!