लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी के आरोप के बाद फ्रांस में उतरा विमान भरेगा उड़ान, 303 भारतीय हैं सवार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 14:50 IST

विमान की संचालक लीजेंड एयरलाइंस ने मीडिया को बताया है कि यह विमान सोमवार को मुंबई के लिए उड़ान भर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजेंड एयरलाइंस के विमान को चार दिन बाद भारत के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिलीलीजेंड एयरलाइंस के विमान पर लगा है मानव तस्करी का आरोप, फ्रांस में उतारा गया जबरनइस विमान में कुल 303 भारतीय सवार थे, जो दुबई से निकारगुआ के लिए जा रहे थे

नई दिल्ली:मानव तस्करी के आरोप के बाद बीच रास्ते फ्रांस में उतारे गए लीजेंड एयरलाइंस के विमान को चार दिन बाद भारत के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिल गयी है। इस विमान में 303 भारतीय सवार हैं, जो दुबई से निकारगुआ जा रहे थे।

रोमानिया की विमानन कंपनी लीजेंड एयरलाइंस के वकील ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि फ्रांस में रुके सभी भारतीयों को सोमवार को भारत भेजा जा सकता है। यह विमान पिछले हफ्ते गुरुवार को फ्रांस के एक छोटे से हवाई अड्डे पर तब उताया गया।

जब किसी अज्ञात खबरी ने फ्रांसीसी अधिकारियों को सूचना दी कि इस विमान में कुछ ऐसे यात्री सवार हैं जिन्हें मानव तस्करी के तहत यात्रा करायी जा रही है। विमान में सवार यात्रियों में 21 महीने का बच्चा भी शामिल था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी अधिकारियों ने दो यात्रियों को आगे की जाँच-पड़ताल के लिए रोका गया है। इस मामले में मानव तस्करी को अंजाम देने वाले किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की फ्रांसीसी अधिकारी जाँच की जा रही है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार कई यात्रियों ने शरण दिए जाने का अनुरोध किया है। विमान में 11 नाबालिग यात्री भी थे, जिन्हें विशेष प्रशासनिक निगरानी में रखा गया है।

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार विमान में सवार 303 यात्रियों में से करीब 280 सोमवार को भारत पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि कितने यात्रियों को फ्रांस में रोका जाएगा और उनपर कोई कानूनी कार्रवाई होने वाली है या नहीं।

एयरलाइंस के क्रू में शामिल 15 सदस्यों से बीते शनिवार को पूछताछ के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया था।

टॅग्स :भारतफ़्रांसमानव तस्करी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट