लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में किरायेदार को निरीक्षण की जानकारी देने पर भारतीय मूल के अधिकारी को जेल

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:49 IST

Open in App

सिंगापुर में सरकारी भवन प्राधिकरण में निरीक्षण अधिकारी के तौर पर काम करने वाले भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक को एक फ्लैट पर छापे की जानकारी पहले ही भारतीय मूल के किरायेदार को देने के जुर्म में सोमवार को 25 दिन जेल की सज़ा सुनाई गई है। इस फ्लैट में अनुमति से अधिक लोग रह रहे थे।के करूप्पया (55) को भवन एवं विकास बोर्ड ने पिछले साल 25 जनवरी को ही निलंबित कर दिया था। उन्होंने सोमवार को यह इकबाल-ए-जुर्म कर लिया कि उन्होंने दमनदीप सिंह को उनके किराये के फ्लैट के निरीक्षण के बारे में जानकारी दे कर शासकीय गोपनीयता कानून की दो धाराओं का उल्लंघन किया है। चैनल न्यूज़ एशिया की खबर के मुताबिक, आरोपी, 22 वर्षीय भारतीय नागरिक सिंह को सूचना देने के लिए अधिकृत नहीं था। अदालत में सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई कि ‘करप्ट प्रैक्टिस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ऑफ सिंगापुर’ (सीपीआईबी) को पिछले साल नौ जनवरी को सूचना मिली की करूप्पया ने 2019 में सिंह के फ्लैट के निरीक्षण को लेकर कई बार उसे सूचना दी। फ्लैट में अधिक संख्या में लोग रह रहे थे।उप लोक अभियोजक थिआम जिया मिन ने कहा कि आरोपी को पता था कि औचक निरीक्षण से संबंधित जानकारी गुप्त सूचना होती है और इसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि फ्लैट में सिंह समेत छह लोगों को रहने की इजाजत थी लेकिन उसमें करीब 12-13 लोग रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: जनहितैषी योजनाओं के दुरुपयोग पर लगानी होगी लगाम

कारोबारजयंतीलाल भंडारी ब्लॉग: अनुसंधान और नवाचार से ही तेज होगा देश का विकास

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो