लाइव न्यूज़ :

वैंकूवर स्टारबक्स कैफे के बाहर भारतीय शख्स द्वारा कनाडाई नागिरक की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 29, 2023 09:37 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना के जुड़े फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। ऐसे में पुलिस ने गवाहों से अधिकारियों की मदद करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में स्टारबक्स के बाहर एक कनाडाई नागिरक की हत्या हुई है। यह हत्या एक भारतीय मूल के शख्स द्वारा की गई है जिसे मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल दोनों लोग एक दूसरे को जानते नहीं थे।

ओटावा:कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने एक कनाडाई नागरिक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना कनाडा के वैंकूवर के स्टारबक्स कैफे के पास घटी है। स्थानीय पुलिस के हवाले से ग्लोबल न्यूज ने यह जानकारी दी है कि 37 साल के कनाडाई नागरिक की एक भारतीय द्वारा हत्या कर दी गई है। वहीं 32 साल के आरोपी इंदरदीप सिंह को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि मरने वाला कनाडाई शख्स और आरोपी एक दूसरे को नहीं जानते थे। घटना के वक्त वहां मौजूद चश्मदीद ने बताया कि इसे देखना और सुनना बहुत ही दर्दनाक है।  इस पूरी घटना पर बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले में अभी जांच कर रहे है।  

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को शाम करीब 5:40 बजे यह घटना घटी है जिसमें ग्रैनविले और वेस्ट पेंडर सड़कों के कोने पर स्टारबक्स कैफे के बाहर बैठे एक कनाडाई नागरिक पर हमला हुआ था। इसी बीच आरोपी वहां आता है और शख्स को चाकू मार देता है। इसके बाद घायल कनाडाई नागरिक को अस्पताल ले जाया जाता है जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। 

पुलिस ने लोगों से की है यह अपील

इस घटना पर बोलते हुए वैंकूवर पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट. स्टीव एडिसन ने कहा है कि वे गवाहों से इस घटने के फुटेज के लिए अपील करते है ताकि हत्या के पीछे का मकसद पता चल पाए। वहीं मामले में पुलिस का यह मानना है कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे को आपस में जानते नहीं थे। ग्लोबल न्यूज के अनुसार, इस हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से आरोपी को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। 

ऐसे में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आगे शेयर न करने की अपील की गई है। साथ में यह भी कहा गया है कि अगर आप इस मामले के गवाह है तो इसे लेकर आप जांच कर रही टीम से भी वार्ता कर सकते है। मामले में पुलिस ने अभी कुछ कहने से मना कर दिया और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :कनाडाक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं