लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रलिया: कोरियाई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के मामले दोषी पाया गया भारतीय समुदाय का नामचीन सदस्य

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 11:47 IST

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के नामचीन सदस्य बालेश धनखड़ को सिडनी में पांच कोरियाई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देधनखड़ को शहर के पिछले कुछ साल के इतिहास में 'सबसे कुत्सित बलात्कारियों में से एक' करार दिया गया है।खबर में यह दावा भी किया गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' का पूर्व प्रमुख था। धनखड़ को मई में एक बार फिर अदालत में लाया जाएगा और साल के अंत तक उसे सजा सुनाई जाएगी।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के नामचीन सदस्य बालेश धनखड़ को सिडनी में पांच कोरियाई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। सोमवार को एक खबर में यह दावा किया गया। खबर में धनखड़ को शहर के पिछले कुछ साल के इतिहास में 'सबसे कुत्सित बलात्कारियों में से एक' करार दिया गया है। 

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार की खबर के अनुसार सिडनी के ड्राउनिंग सेंटर में जिला अदालत की ज्यूरी ने सोमवार को पाया कि राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति ने पांच कोरियाई महिलाओं को झूठ के जाल में फंसाया, उन्हें नशीला पदार्थ दिया। खबर में यह दावा भी किया गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' का पूर्व प्रमुख था। 

इसमें कहा गया कि धनखड़ ने अलॉर्म घड़ी के पीछे छिपाये एक कैमरे और अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपने यौन कदाचार की घटना रिकॉर्ड की। जब ज्यूरी ने सोमवार को धनखड़ को उसके खिलाफ सभी 39 आरोपों में दोषी ठहराया तो वह रोने लगा। डेटा विशेषज्ञ धनखड़ ने जमानत पर रहने देने की गुहार लगाई लेकिन न्यायाधीश माइकल किंग ने इससे इनकार किया और आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाया गया। 

खबर के अनुसार धनखड़ (43) को मई में एक बार फिर अदालत में लाया जाएगा और साल के अंत तक उसे सजा सुनाई जाएगी। धनखड़ की पत्नी अदालत में रोते हुए उसका समर्थन करती दिखी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल