लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय पत्रकार पर हमला, भारत सरकार और पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किया अपमानजनक शब्द

By आजाद खान | Updated: March 26, 2023 10:47 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि पहले एक शख्स हाथ में खालिस्तानी झंडा लिए हुए पत्रकार और देश के साथ पीएम मोदी को लेकर गाली गलोज कर रहा है। इसके बाद पीछे से कोई पत्रकार पर हमला करता है जिससे उसे चोटें भी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देवॉशिंगटन डीसी में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय मूल के पत्रकार पर हमला हुआ है। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह इनके विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रहा था। यही नहीं भारत सरकार और पीएम मोदी के लिए भी अपमानजनक बातें कही गई है।

वॉशिंगटन डीसी: वॉशिंगटन डीसी में खालिस्तान समर्थकों द्वारा वॉशिंगटन स्थित भारतीय पत्रकार ललित झा पर हमला कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पत्रकार ललित के लिए अपशब्द इस्तेलाम किए गए है। इस वीडियो को पत्रकार ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किया गया है। 

जारी वीडियो में न केवल पत्रकार को बल्कि भारत सरकार और पीएम मोदी को लेकर भी अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए गए है। बताया जा रहा है कि पत्रकार ललित के साथ यह घटना तब घटी है जब वह शनिवार को भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रहा था। 

वीडियो में क्या दिखा

पत्रकार ललित के झा द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स हाथ में खालिस्तानी झंडा लिए हुए पत्रकार के लिए अपमानजनक शब्द कर रहा है। यही नहीं उसके द्वारा भारत सरकार और पीएम मोदी को लेकर भी अपमानजनक शब्द कहे गए है। इसके बाद कैमरे पर ही इस विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकार पर हमला होता है। 

अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी देते हुए पत्रकार ने लिखा कि एक सज्जन ने दो डंडों से मेरे पर वार किया है जिस कारण उसके बाएं कान पर चोटें लगी है। यह घटना शनिवार को घटी है और वीडियो ट्वीट रविवार को किया गया है। पत्रकार ने बताया कि इस विरोध पर्दशन में हर उम्र के लोग शामिल हुए थे और वे माइक के सहारे भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे। 

पत्रकार ने बताया आपबीती

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पत्रकार ने बताया कि हमले के दौरान एक पल तो उसे इतना खतरा महसूस हुआ कि उसने 911 पर कॉल कर अपने लिए पुलिस से सहायता तक मांगी थी। पत्रकार ने बताया कि कॉल करने के बाद वह वहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को देखा था और फिर उनसे इस घटना के बारे में बोला है। 

पत्रकार के अनुसार, घटनास्थल पर अमृत पाल के समर्थन में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी खालिस्तान के झंडे लहरा रहे थे और वे यूएस सीक्रेट सर्विस की मौजूदगी में वे दूतावास के क्षेत्र में भी उतरे थे। पत्रकार ने आगे बताया कि प्रदर्शनकारी खुले तौर पर यह धमकी दे रहे थे कि वे दूतावास में तोड़फोड़ करेंगे और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी दी थी। 

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियोWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO