लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी समूहों ने लोगों से कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान धैर्य रखने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:55 IST

ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों ने कहा कि हम विशेष रूप से भारत सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में काम कर रही राज्य सरकारों के कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करना चाहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश भारतीयों ने पत्र लिखकर कहा कि हम इस कठिन समय में भारत के नागरिकों को उनके धैर्य, अनुशासन और सामाजिक चेतना के लिए सलाम करते हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय लोगों ने यह भी कहा कि हम आप सभी बहनों और भाइयों से अपील करते हैं कि वे विश्वास बनाए रखें।

लंदन: ब्रिटेन में सौ से अधिक भारतीय प्रवासी संगठनों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए पत्र लिखकर हमवतन लोगों से कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। मंदिर, धार्मिक और परमार्थ निकायों सहित 107 संगठनों ने कोरोना वायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिए भारत सहित विश्व समुदाय के प्रयासों की सराहना की।

इन संगठनों का यह पत्र मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद आया, जिसमें लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी। पत्र में लिखा गया,"हम विशेष रूप से भारत सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में काम कर रही राज्य सरकारों के कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करना चाहेंगे।"

पत्र में कहा गया है,"हम इस कठिन समय में भारत के नागरिकों को उनके धैर्य, अनुशासन और सामाजिक चेतना के लिए सलाम करते हैं। हम आप सभी बहनों और भाइयों से अपील करते हैं कि वे विश्वास बनाए रखें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें।"  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनब्रिटेनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट