लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में भारतीय दूतावास 17 मई से अपना काम फिर से शुरू कर देगा, अभी अस्थाई दूतावास पोलैंड से काम कर रहा है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2022 16:15 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि आगामी 17 मई से भारतीय दूतावास एक बार फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव से अपना संचालन शुरू कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास 17 मई से यूक्रेनी राजधानी कीव से अपना संचालन एक बार फिर से शुरू कर देगायुद्ध के बाद से यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास अस्थायी रूप से पोलैंड के वारसॉ से काम कर रहा था'ऑपरेशन गंगा' के जरिये भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के बाद दूतावास वारसॉ शिफ्ट हो गया था

दिल्ली:रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने घोषणा की है कि वो आगामी 17 मई से यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास को फिर से शुरू कर देगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस मामले में जानकारी देते हुए यूक्रेन में उसका दूतावास अपने पुराने प्रारूप में 17 मई से यूक्रेनी राजधानी कीव से अपना संचालन एक बार फिर से शुरू कर देगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अभी यूक्रेनी दूतावास अस्थायी रूप से पोलैंड के वारसॉ से काम कर रहा था। भारत ने युद्ध की आक्रामक स्थिति को देखते हुए 13 मार्च को यूक्रेन से अपना दूतावास  खाली कर दिया था।

भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में दूतावास बहाली का फैसला कई पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेनी में अपने दूतावासों को फिर से खोले जाने के बाद लिया है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की संभावना के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों और पढ़ने वालों छात्रों को स्वदेश वापस लाने के लिए 26 फरवरी को 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया था।

इस ऑपरेशन के तहत भारत सरकार ने यूक्रेन से लगभग 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराई और उसके बाद अंत में मोदी सरकार ने यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को भी खाली करा दिया था।

रूस और यूक्रेन युद्ध से चिंतित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार दोनों देशों के प्रमुखों से टेलिफोन वार्ता करके युद्ध को समाप्त किये जाने की अपील की। इस मामले में प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत यूक्रेन में हो रहे घटना पर गहराई से चिंता व्यक्त करता है।"

उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के प्रमुखों से लगातार अपील करते आ रहे हैं कि वो तत्काल हिंसा का रास्ता छोड़ें और शत्रुता को समाप्त करते हुए विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास करें।

इसके साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत का स्पष्ट मानना ​​है कि किसी भी विवाद का हल बातचीत और कूटनीति के रास्तों से होना चाहिए न कि हथियार और हिंसा के बल पर समस्या का समाधान होना चाहिए। वैश्विक पटल पर दोनों देश हथियारों के साथ वैचारिकी से भी समृद्ध हैं, ऐसे में दोनों देशों के प्रमुखों को बातचीत की मेज पर एक साथ आना चाहिए और हिंसा को दरकिनार करते हुए शांति से समस्या का समाधान करना चाहिए। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादIndian Embassyयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल