लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के पार्क में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 12:12 IST

कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में 800 फीट ऊंचाई से गिरकर भारतीय कपल की मृत्यु हो गई है. दोनों की डेडबॉडी पार्क के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट टाफ्ट पॉइंट के नीचे पड़ी मिली है.

Open in App

न्यूयॉर्क, 31 अक्तूबर: एजेंसी कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में दुर्गम क्षेत्र से जुड़े एक इलाके में इस सप्ताह 800 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद एक भारतीय दंपति की मौत हो गई. सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, विष्णु विश्वनाथ (29) और मीनाक्षी मूर्ति (30) की योसेमिटी नेशनल पार्क में टाफ्ट प्वाइंट से गिरकर मौत हो गई. उनकी पहचान अमेरिका में रह रहे भारत के दंपति के रूप में हुई. दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां रहने आया था. विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी मिली थी. वे ''हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स'' नाम के ब्लॉग में दुनिया भर में अपनी यात्रा के अनुभवों को कलमबद्ध करते थे. रेंजर्स ने मशहूर पर्यटक स्थल टाफ्ट प्वाइंट से नीचे गुरुवार को दुर्गम इलाके से उनके शव बरामद किए. टाफ्ट प्वाइंट से योसेमिटी घाटी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है.खबर में पार्क के प्रवक्ता जैमी रिचर्ड्स के हवाले से कहा गया है, ''हमें अभी तक नहीं पता कि वे कैसे गिरे. हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ. शायद हमें कभी ना पता चले लेकिन यह बहुत दुखद घटना है. खबर में बताया गया है कि दोनों 2014 से शादीशुदा थे और दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. विश्वनाथ के फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर लगी है. केरल के चेंगन्नुर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दोनों उसके एलुमनी थे और उन्होंने दोनों की ''दुर्घटनावश मौत'' पर गहरा दुख जताया है. कॉलेज ने कहा, ''हम इस प्यारे जोड़े के दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.''

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल