लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में शौचालय में एक प्रेमी युगल की अंतरंग वीडियो बनाने के जुर्म में भारतीय नागरिक को सजा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 10:36 IST

Open in App

भारत के 36 वर्षीय नागरिक को यहां एक सार्वजनिक शौचालय के एक कक्ष में अंतरंग संबंध बना रहे एक दंपत्ति की वीडियो बनाने के जुर्म में सोमवार को 17 हफ्तों की जेल की सजा सुनायी गयी। चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, कुप्पुसामी कार्तिक को तांक झाक करने के तीन दोष स्वीकार करने के बाद जेल की सजा सुनायी गयी। यह घटना बिशन-आंग मो कियो पार्क के एक सार्वजनिक शौचालय की है जहां कार्तिक ने एक कमरे में एक प्रेमी युगल की नहाते और अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना ली। दो दिन बाद उसने उसी जगह पर दोनों का यह देखने के बाद इंतजार किया कि वह एक खास वक्त पर वापस लौटेंगे। कार्तिक ने अपने फोन से तीन वीडियो बनायी और उनकी चार से पांच नग्न तस्वीरें ली, जिसमें उनका चेहरा भी दिखायी दे रहा था। वह 19 नवंबर 2020 को पार्क में लौटा और एक अलग शौचालय में गया जहां उसने तीन वीडियो बनायी। उनमें से एक में एक अज्ञात महिला को शौचालय में जाते हुए देखा गया। बाद में 22 वर्षीय शख्स ने पुलिस को बुलाया और कहा कि उसने इस व्यक्ति को पकड़ा है जो उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में देख रहा था। कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका फोन जब्त किया गया। जांच में उसके फोन से अन्य वीडियो भी बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल