लाइव न्यूज़ :

विवेक रामास्वामी हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल, निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी से दूसरे भारतीय मूल के अमेरिकी

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2023 11:16 IST

विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक लाइव इंटरव्यू में इसकी घोषणा की है।

Open in App

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं। 

रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहियो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया। रामास्वामी ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में लाइव प्रसारित इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। 

रामास्वामी ने टीवी इंटरव्यू में कहा, 'हम राष्ट्रीय पहचान के संकट से गुजर रहे हैं। हम अपने मतभेदों को इतने लंबे समय से पाले हुए हैं कि हम यह भूल गए हैं कि सभी अमेरिकी नागरिक समान हैं, जो आदर्शों से बंधे हैं, जिन्होंने इस देश को 250 साल पहले स्थापित किया।'

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की कि वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले निक्की हेली या रामास्वामी को रिपब्लिकन पार्टी की ‘प्रेसीडेंशियल प्राइमरी’ में जीत हासिल करनी होगी। इसके अगले साल जनवरी में होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है।

टॅग्स :विवेक रामास्वामीNikki Haleyडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा