लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

By भाषा | Updated: October 18, 2021 09:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. विवेक लाल को दुबई में ‘रिटोसा फैमिली समिट्स’ में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर एंथनी रिटोसा ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ आप ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ के हकदार हैं और मैं आपको उन सभी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं, जो हमारी इस दुनिया को एक बेहतर स्थान बना रही हैं। अपने बेमिसाल काम के जरिए इसे जारी रखिए।’’

कार्यक्रम के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. लाल को भारत-अमेरिका रक्षा व्यापार को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘‘उत्कृष्ट दृष्टिकोण, समर्पण और सफलता’’ के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

डॉ. लाल को यह पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी की उपस्थिति में दिया गया।

इस कार्यक्रम में विश्व के कई प्रभावशाली नेता शामिल हुए। इनके अलावा कारोबारी समूह के मालिक, शेख, शाही परिवार के लोग, निजी निवेश कम्पनियों के पेशेवर आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें