लाइव न्यूज़ :

ओक्लाहोमा में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति हेमंत मिस्त्री के चेहरे पर मुक्का मारने से मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 26, 2024 09:23 IST

22 जून को ओक्लाहोमा सिटी में एक व्यक्ति द्वारा मुक्का मारे जाने से 59 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति हेमंत मिस्त्री की मृत्यु हो गई। आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

ओक्लाहोमा में एक 59 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब एक अन्य व्यक्ति ने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया। घटना की सूचना 22 जून को रात लगभग 10 बजे दी गई, जब पुलिस को इंटरस्टेट 40 और मेरिडियन एवेन्यू के पास एक मोटल पार्किंग स्थल पर बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान हेमंत मिस्त्री के रूप में हुई है, जो मोटल मैनेजर था।

गुजरात के रहने वाले मिस्त्री को आरोपी 41 वर्षीय रिचर्ड लुईस ने मुक्का मारा था, क्योंकि मिस्त्री ने उससे संपत्ति छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मुक्का मारे जाने के बाद मिस्त्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 23 जून की शाम लगभग 7.40 बजे उनकी मृत्यु हो गई। लुईस को बाद में एस मेरिडियन एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में एक होटल में पाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

24 जून को गंभीर हमले और बैटरी की शिकायत पर उन्हें ओक्लाहोमा काउंटी जेल में 100,000 डॉलर के मुचलके पर रखा गया था। ओक्लाहोमा सिटी पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध को संपत्ति छोड़ने के लिए क्यों कहा गया, लेकिन वह बाहर नहीं जाना चाहता था। 

टॅग्स :अमेरिकागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO