लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने व्हाइट हाउस में युवा नेताओं से बातचीत की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 09:51 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो जुलाई अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने व्हाइट हाउस में युवा नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को मुलाकात की और कूटनीति की जटिलताओं पर तथा दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों पर चर्चा की।

संधू ने ट्वीट किया ‘आइजनहॉवर एक्जीक्यूटिव ऑफिस’ में व्हाइट हाउस के साथियों के साथ ‘‘बातचीत अच्छी रही’’। यह कार्यालय व्हाइट हाउस परिसर में ही स्थित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न क्षेत्रों में उभरते युवा अमेरिकी नेताओं के इस समूह के साथ कूटनीति, भारत-अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य देखभाल, ऊर्जा, पर्यावरण और शिक्षा से लेकर कई विषयों पर बातचीत हुई।’’

‘व्हाइट हाउस फैलोशिप’ की शुरुआत 1964 में की गई थी, जिसमें युवा नेताओं को सरकार के उच्चतम स्तरों पर काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कराने के लिए संघीय सरकार में शामिल किया जाता है। इस अनूठी पहल का एक प्रमुख हिस्सा शिक्षा कार्यक्रम है, जिसमें समाज की प्रमुख हस्तियां इन युवाओं से मुलाकात करती हैं। इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल जैसे गणमान्य व्यक्ति भी इन्हें संबोधित कर चुके हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद संधू पहले शख्स हैं, जिन्हें युवा नेताओं से बातचीत के लिए बुलाया गया है। पूर्व में सीएनएन के डॉ. संजय गुप्ता, ‘ईवीपी वैक्सीन’ के राजीव वेंकैया जैसे कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों को भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुना जा चुका है।

फ्लोरिडा की भारतीय-अमेरिकी प्रिया डांडिया को 2020-21 ‘व्हाइट हाउस फैलोशिप’ के लिए चुना गया है। प्रिया न्यूयॉर्क के हार्लेम में ‘डेमोक्रेसी प्रेप एंड्योरेंस हाई स्कूल’ की संस्थापक प्रधानाचार्य हैं। उनके स्कूल से स्नातक सभी लोग कॉलेज में दाखिला पाने में कामयाब रहते हैं, जबकि सभी की आर्थिक स्थिति कमजोर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...