लाइव न्यूज़ :

मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को 10 मई तक 'बदलेगा' भारत, हेलिकॉप्टर और डोर्नियर विमान मालदीव में ही रहेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 3, 2024 11:43 IST

भारत मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की लगातार मांग को मानते हुए अपने सैन्य कर्मियों को वापस लेने पर सहमत हो गया है, लेकिन इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि कर्मचारियों की जगह कौन लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को 10 मई तक 'बदलेगा' भारतहेलिकॉप्टर और डोर्नियर विमान मालदीव में ही रहेंगेभारत और मालदीव की उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक हुई

नई दिल्ली: मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को वहां से हटाने से संबंधित मुइज्जू सरकार के आदेश को लेकर भारत और मालदीव की उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक शुक्रवार, 2 फरवरी को दिल्ली में हुई। इस बैठक में तय हुआ कि भारत भारत 10 मई तक संचालन और रखरखाव कार्य में शामिल अपने सैन्य कर्मियों को बदल देगा। हालांकि मालदीव भारतीय विमानन प्लेटफार्मों- दो नौसैनिक हेलिकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान की सेवाएं बरकरार रखेगा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मालदीव ने इस बैठक के संबंध में कहा है कि भारत 10 मार्च तक प्लेटफार्मों में से एक में अपने सैन्य कर्मियों को बदलने के लिए सहमत हो गया है। सेवा दे रही शेष दो इकाइयों को 10 मई तक बदल दिया जाएगा। हालांकि भारतीय पक्ष ने केवल यह कहा कि दोनों पक्ष भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के निरंतर संचालन के लिए पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधान के लिए सहमत हुए हैं।

इसका प्रभावी अर्थ यह है कि भारत मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की लगातार मांग को मानते हुए अपने सैन्य कर्मियों को वापस लेने पर सहमत हो गया है, लेकिन इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि कर्मचारियों की जगह कौन लेगा। भारतीय सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या ये भारतीय नागरिक होंगे, जिनमें शायद पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे या कोई और। ये प्लेटफ़ॉर्म (दो नौसैनिक हेलिकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान) मालदीववासियों को मानवीय और मेडवैक सेवाएं प्रदान करते हैं।

बता दें कि मुइज्जू ने पहले चेतावनी दी थी कि मालदीव की धरती पर किसी भी रूप में भारतीय सेना की मौजूदगी उनके देश में लोकतंत्र के लिए हानिकारक होगी। उन्होंने भारत से कहा था कि भारतीय सेना की वापसी मालदीव के लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा थी। हालाँकि, भारत चाहता था कि माले उन हेलिकॉप्टरों और विमानों को अपने पास रखे, जिन्होंने हिंद महासागर द्वीपसमूह में चिकित्सा निकासी के माध्यम से 500 से अधिक लोगों की जान बचाई है। 

टॅग्स :मालदीवनरेंद्र मोदीभारतीय सेनाहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी