लाइव न्यूज़ :

भारत आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से संकोच नहीं करेगा : तिरूमूर्ति

By भाषा | Updated: January 5, 2021 01:27 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, चार जनवरी संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने सोमवार को कहा कि भारत आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से संकोच नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल का उपयोग अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मसलों का मानव-केंद्रित एवं समावेशी समाधान के लिए करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने यहां सुरक्षा परिषद में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कहीं। इस कार्यक्रम में सुरक्षा परिषद के पांच नये अस्थायी सदस्यों--भारत, नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के झंडे लगाये गये।

पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद में भारत का एक जनवरी से अस्थायी सदस्य के रूप में 2021-22 का कार्यकाल प्रारंभ हुआ।

तिरूमूर्ति ने भारतीय तिरंगा लगाया और कहा कि भारत आठवीं बार सुरक्षा परिषद का सदस्य बना है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत अपने कार्यकाल का उपयोग अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मसलों का मानव-केंद्रित एवं समावेशी समाधान के लिए करेगा और वह विकासशील दुनिया की आवाज बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल