लाइव न्यूज़ :

सीडीआरआई में एसएसीईपी समूह के देशों की भागीदारी का स्वागत करता है भारत: भूपेंद्र

By भाषा | Updated: November 4, 2021 20:37 IST

Open in App

ग्लासगो, चार नवंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘आपदा अनुकूल अवसंरचना के लिए गठबंधन’ (सीडीआरआई) में ‘दक्षिण एशिया सहयोगी पर्यावरण कार्यक्रम’ (एसएसीईपी) समूह के देशों की भागीदारी का स्वागत करता है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और आपदा को सहन करने में समर्थ अवसंरचना को प्रोत्साहन देना है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु मुद्दे पर यहां आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर एसएसीईपी देशों की बैठक में यह बयान दिया।

यादव ने ट्वीट किया, “दक्षिण एशिया सहयोगी पर्यावरण कार्यक्रम (एसएसीईपी) की पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने जलवायु मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और दक्षिण एशिया क्षेत्र में चुनौतियों पर सहयोगी रवैये के साथ काम करने पर विमर्श किया।”

मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जलवायु और आपदा के खतरों पर वर्तमान और नई अवसंरचनात्मक प्रणाली को प्रोत्साहन देने के लिए भारत ‘आपदा के लिए अनुकूल अवसंरचना के गठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा है और भारत सीडीआरआई में एसएसीईपी देशों की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करता है।”

वह, ब्रिटेन के ग्लासगो में हो रहे सीओपी-26 सम्मेलन में भाग लेने गए हैं, जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर से हुई और 12 नवंबर को इसका समापन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल