लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान के कुछ करने से पहले ही भारत ने ब्रह्मोस से एयरबेस को निशाना बनाया'| शहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2025 19:07 IST

अज़रबैजान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने 10 मई को सुबह की नमाज़ के बाद भारत पर हमला करने की योजना बनाई थी।

Open in App

नई दिल्ली: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बड़ी बात स्वीकार करते हुए कहा है कि 9-10 मई की रात को भारत के हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना "अचानक फंस गई"। भारत ने रावलपिंडी के हवाई अड्डे सहित प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ब्रह्मोस का इस्तेमाल किया।

अज़रबैजान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने 10 मई को सुबह की नमाज़ के बाद भारत पर हमला करने की योजना बनाई थी। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के कुछ करने से पहले ही भारत की लंबी दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों ने पाकिस्तान के कई प्रांतों में कई लक्ष्यों को निशाना बनाया।

शरीफ ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह हुए हमले की जानकारी मुनीर ने दी, जिन्हें अब फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इंडिया टुडे ने पाक प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, "हमारे सशस्त्र बल सुबह फज्र की नमाज के बाद 4.30 बजे कार्रवाई करने के लिए तैयार थे, ताकि सबक सिखाया जा सके। लेकिन उस समय से पहले ही भारत ने एक बार फिर ब्रह्मोस का इस्तेमाल करते हुए रावलपिंडी के हवाई अड्डे सहित पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया।"

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!