लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिखों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने पाक उच्चायोग के राजनयिक को किया तलब

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2023 22:09 IST

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के राजनयिक के समक्ष घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि अप्रैल और जून के बीच पाकिस्तान में सिख अल्पसंख्यकों पर हमले की चार घटनाएं हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के राजनयिक के समक्ष घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गयाअप्रैल और जून के बीच पाकिस्तान में सिख अल्पसंख्यकों पर हमले की चार घटनाएं हुईंभारत ने मांग की है कि पाक अधिकारी सिख समुदाय पर हुए इन हिंसक हमलों की ईमानदारी से जांच कराएं

नई दिल्ली:भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब करके पड़ोसी देश में सिख समुदाय के सदस्यों पर हमलों की हालिया घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच ऐसी चार घटनाएं हुई हैं और भारत ने इन हमलों को गंभीरता से लिया है।

एक सूत्र ने कहा, “भारत ने मांग की है कि पाकिस्तानी अधिकारी सिख समुदाय पर हुए इन हिंसक हमलों की ईमानदारी से जांच कराएं और रिपोर्ट साझा करें।” सूत्र ने कहा, “यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, जो लगातार धार्मिक उत्पीड़न के डर में जी रहे हैं।” 

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के राजनयिक के समक्ष घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि अप्रैल और जून के बीच पाकिस्तान में सिख अल्पसंख्यकों पर हमले की चार घटनाएं हुईं। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ताजा घटना में, शनिवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के याकातू  इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मनमोहन सिंह नाम के एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले पेशावर के उसी इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक सिख दुकानदार पर गोलीबारी की थी, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया था। इस्लामिक स्टेट ने एक बयान में मनमोहन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली, जिसमें उन्हें "बहुदेववादी" सिख धर्म का अनुयायी बताया गया। बयान में एक दिन पहले दूसरे सिख व्यक्ति पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी ली गई है।

वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक को यह भी बताया गया कि इस्लामाबाद को देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, "जो लगातार धार्मिक उत्पीड़न के डर में रहते हैं", ऊपर उद्धृत लोगों में से एक ने कहा। विदेश मंत्रालय ने हाल के वर्षों में सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों और इन समुदायों के पूजा स्थलों में तोड़फोड़ के विरोध में कई बार पाकिस्तानी राजनयिकों को तलब किया है।

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तान उच्चायोगभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!