लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान : भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने भेजी सहायता, तालिबान ने भारतीय राजनयिकों की वापसी का किया स्वागत

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2022 15:47 IST

भारत सरकार ने सबसे पहले सहायता प्रदान करते हुए दो विमानों से वहां 27 टन आपात राहत सामग्री काबुल भेजी जिसमें तंबू, स्लीपिंग बैग, कंबल, चटाई आदि शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में 22 जून को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण हुई व्यापक तबाहीभारत ने 27 टन आपात राहत सामग्री काबुल भेजी, इसमें तंबू, स्लीपिंग बैग, कंबल, चटाई आदि शामिल

काबुल: भारत ने भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए सबसे पहले सहायता प्रदान करते हुए दो विमानों से वहां 27 टन आपात राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, अफगानिस्तान में 22 जून को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण व्यापक तबाही एवं जानमाल का नुकसान हुआ है। 

बयान के मुताबिक, भारत सरकार ने सबसे पहले सहायता प्रदान करते हुए दो विमानों से वहां 27 टन आपात राहत सामग्री काबुल भेजी जिसमें तंबू, स्लीपिंग बैग, कंबल, चटाई आदि शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि राहत सामग्री की खेप काबुल में मानवीय सहायता मामलों संबंधी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओसीएचए) और अफगान रेड क्रीसेंट सोसाइटी (एआरसीएस) को सौंपी जायेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत, संकट की इस घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है जिनके साथ हमारे सदियों पुराने संबंध हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में भीषण भूकंप में करीब 1000 लोग मारे गए हैं और हजारों मकान तबाह हो गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।

इसके अलावा भारत ने अफगानिस्तान में अपना दूतावास फिर खोल दिया है। यहां पर भारतीय राजनयिकों की वापसी का तालीबान ने भी स्वागत किया है। अफगानिस्तान में तालिबानी हुकुमत के 10 महीने बीत जाने के बाद भारतीय मिशन यहां फिर से शुरू हुआ है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, गुरुवार से एक तकनीकी दल को वहां तैनात किया गया है जो मानवीय सहायता की आपूर्ति में विभिन्न पक्षकारों के साथ समन्वय और निगरानी करेगा।

तालिबानी सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खि ने ट्वीट किया कि इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान (IEA) अफगान लोगों के साथ अपने संबंधों और उनकी मानवीय सहायता को जारी रखने के लिए काबुल में अपने दूतावास में राजनयिकों और तकनीकी टीम को वापस करने के भारत के निर्णय का स्वागत करता है।

(इनुपुट एजेंसी)

टॅग्स :भारतअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!