लाइव न्यूज़ :

'भारत ने CPEC को तबाह करने के लिए दिए 80 अरब रुपये, RAW ने तैयार किए 700 आतंकी', पाकिस्तानी विदेश मंत्री का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: November 14, 2020 21:29 IST

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में भारतीय खुफिया एजेंसी RAW चीन के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट चाइना-पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपया दिया है

Open in App
ठळक मुद्देजम्‍मू-कश्‍मीर में सेना के पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद पाक में बौखलाहट दिख रही है। कुरैशी ने भारत पर बलूचिस्‍तान में आतंकवाद को फैलाने का दावा किया है।

कराची: जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना के पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद पाक में बौखलाहट दिख रही है। इसी बीच पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना के प्रवक्‍ता ने शनिवार को भारत पर बलूचिस्‍तान में आतंकवाद को फैलाने का दावा किया है। 

कुरैशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में भारतीय खुफिया एजेंसी RAW चीन के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट चाइना-पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपया दिया है और 700 आतंकी तैयार किए हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा, 'भारत ने सीपीईसी को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपये दिए हैं। भारत ने 700 लोगों की मिल‍िश‍िया बनाई है जो बलूचिस्‍तान में सीपीईसी को निशाना बनाते रहेंगे। भारत गिलगित-बाल्टिस्‍तान में चुनाव से पहले वहां पर राष्‍ट्रवाद को हवा देने की कोशिश की। चुनाव के बाद भी भारत का इरादा नेक नहीं है।'

बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तानी सेना के आठ सैनिक मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा उसके बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। 

अधिकारियों और सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के चार जवान, बीएसएफ के एक उप-निरीक्षक और छह असैन्य नागरिकों की मौत हो गयी, वहीं चार सुरक्षाकर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में एलओसी से सटे गांवों और अग्रिम इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जिसमें सेना के दो कर्मियों समेत सात लोग जख्मी हो गए। भारतीय सेना ने एलओसी पर हथियारों के ठिकानों, ईंधन के ठिकानों और आतंकवादियों के कई लांच पैड समेत पाकिस्तानी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो जारी किए।  

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?