लाइव न्यूज़ :

भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज

By भाषा | Updated: January 2, 2019 16:44 IST

पाक सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के निदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार को एक ट्वीट में ड्रोन की फोटो जारी की थी।

Open in App

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने नियंत्रण रेखा पर बाग सेक्टर में पाकिस्तानी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक ‘भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर’ को मार गिराया है। भारतीय सेना ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

पाक सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के निदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार को एक ट्वीट में ड्रोन की फोटो जारी की थी।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते बाग सेक्टर में भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर को मार गिराया।’’ गफूर ने कहा कि किसी भी क्वाडकॉप्टर को नियंत्रण रेखा पार नहीं करने दी जाएगी।

वहीं, नई दिल्ली में भारतीय सेना के सूत्रों ने ‘भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर’ को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को खारिज किया। इसने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

पाकिस्तान के रक्षा अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पिछले साल भारत के चार घुसपैठिया ड्रोन मार गिराए थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट