लाइव न्यूज़ :

भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण सामग्रियां सौंपी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 15:17 IST

Open in App

कोलंबो, 16 मार्च श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने श्रीलंकाई नौसेना को क्षमता निर्माण के लिए दो करोड़ 20 लाख श्रीलंकाई रुपए (करीब 81 लाख भारतीय रुपए) के प्रशिक्षण साधन सौंपे हैं।

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच निकट सहयोग की महत्ता रेखांकित की।

बागले ने श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों की यात्रा के दौरान प्रतिष्ठित ‘नेवल एंड मैरिटाइम अकेडमी (एनएमए) त्रिंकोमाली’ में रविवार को आयोजित समारोह में श्रीलंकाई नौसेना के ईस्टर्न नेवल एरिया कमांडर को प्रशिक्षण साधन सौंपे।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि क्षमता निर्माण में क्षेत्रीय नौसेनाओं की सहायता करने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता के अनुरूप दिसंबर, 2019 की यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने श्रीलंकाई नौसेना को प्रशिक्षण सामग्रियां मुहैया कराने का वादा किया था।

उच्चायुक्त ने औपचारिक रूप से प्रशिक्षण सामग्रियां सौंपते हुए समग्र द्विपक्षीय संबंधों के अहम हिस्से के रूप में दोनों नौसेनाओं के बीच निकट सहयोग की महत्ता दोहराई। उन्होंने ‘नेवल एंड मैरिटाइम अकेडमी’ के पुस्तकालय को किंडल ई-बुक रीडर और किताबें भी सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल