लाइव न्यूज़ :

भारत ने नेपाल के छह बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत सामग्री सौंपी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:46 IST

Open in App

भारत ने बुधवार को नेपाल के बाढ़ग्रस्त छह जिलों में प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता के रूप में टेंट, सोने के लिए चटाई समेत राहत सामग्री सौंपी। भारतीय दूतावास ने यहां बताया कि भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने सांसद और नेपाल-भारत मित्रता सोसाइटी (एनआईडब्ल्यूएफएस) की अध्यक्ष चंदा चौधरी को परसा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह खेप सौंपी। इस अवसर पर राजनीतिक पार्टियों के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। दूतावास ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरण के लिए टेंट, सोने के लिए चटाई और प्लास्टिक की शीट सौंपी गई। दूतावास ने एक बयान में कहा कि यह उपहार भारत सरकार की नियमित मानवीय सहायता और भारत-नेपाल सहयोग के तहत नेपाल को दी गई सहायता का हिस्सा है। गृह मंत्रालय ने पिछले महीने बताया कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से करीब 40 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया