लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या के साजिश में अमेरिकी कोर्ट का भारत सरकार को समन

By आकाश चौरसिया | Updated: September 19, 2024 10:43 IST

केंद्र ने अभी तक समन का जवाब नहीं दिया है। पन्नू का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' हैंडल से बताते हुए समन की एक प्रति साझा की थी। नवंबर में, यूके के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका ने पन्नू को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया है, जो कट्टरपंथी संगठन, सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख है और उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने अभी तक अमेरिकी कोर्ट के समन का जवाब नहीं दिया हैखालिस्तानी आतंकवादी ने 'एक्स' से समन की एक प्रति साझा कीखालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है

नई दिल्ली: अमेरिकी कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपनी हत्या की साजिश रचने के आरोप में सिविल मुकदमा दायर किया, जिस पर अमेरिकी अदालत ने भारत सरकार को तलब किया है। अमेरिका की जिला कोर्ट ने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की जिला कोर्ट ने भारत की सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय बिजनेसमैन निखिल गुप्ता के नाम समन में शामिल है। हालांकि, इसके जरिए अमेरिका ने नई दिल्ली और जिनके नाम शामिल हैं, उनसे 21 दिनों में जवाब मांगा है। 

केंद्र ने अभी तक समन का जवाब नहीं दिया है। पन्नू का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' हैंडल से बताते हुए समन की एक प्रति साझा की थी। नवंबर में, यूके के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका ने पन्नू को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया है, जो कट्टरपंथी संगठन, सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख है और उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। जो बिडेन प्रशासन के अधिकारियों ने बाद में इसकी पुष्टि की।

अपनी पहली प्रतिक्रिया में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह "चिंता का विषय" है और जोर देकर कहा कि भारत ने उच्च स्तरीय जांच शुरू की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "जहां तक ​​एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दायर मामले का संबंध है, उसे कथित तौर पर एक भारतीय अधिकारी से जोड़ा गया है, यह चिंता का विषय है। हमने कहा है कि यह सरकारी नीति के विपरीत है।"

इस साल मई में, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत इस मामले की जांच कर रहा है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इससे भारत-अमेरिका संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :अमेरिकाकनाडाUSAभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा