उत्तर कोरिया के ICBM लॉन्च पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जताई चिंता, संवाद और कूटनीति का किया आह्वान
By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 07:16 IST2022-11-05T07:15:09+5:302022-11-05T07:16:27+5:30
कोरियाई प्रायद्वीप में हाल के दिनों में उत्तर द्वारा मिसाइल प्रक्षेपणों की बाढ़ देखी गई है।

उत्तर कोरिया के ICBM लॉन्च पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जताई चिंता, संवाद और कूटनीति का किया आह्वान
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा के लिए परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपने निरंतर समर्थन को दोहराया और कहा कि यह सामूहिक हित में है। उत्तर कोरिया द्वारा नए ICBM (अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल) लॉन्च की आलोचना के बीच भारत ने संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपने संबोधन में कहा, "हमने अतीत में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइलों पर अपनी चिंता व्यक्त की है और अब हमने 2 नवंबर को डीपीआरके द्वारा आईसीबीएम के एक और लॉन्च की रिपोर्टें देखी हैं। ये प्रक्षेपण डीपीआरके से संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है।"
We have in the past expressed our concern at the recent ballistic missiles launched by the Democratic People's Republic of Korea (DPRK) and we've now noted reports of yet another launch of an ICBM by the DPRK on 2nd November: Ruchira Kamboj, India's Permanent Representative to UN pic.twitter.com/aXd2L0QrZ0
— ANI (@ANI) November 4, 2022
उन्होंने आगे कहा, "वे क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। भारत ने उत्तर कोरिया से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के पूर्ण कार्यान्वयन का आह्वान किया। हम कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा की दिशा में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपने निरंतर समर्थन को दोहराते हैं, यह हमारा सामूहिक हित है।"
We also reiterate our continued support for denuclearization towards peace & security in the Korean Peninsula is our collective interest. We'll continue to support dialogue & diplomacy as the means to resolve issues in Korean Peninsula: Ruchira Kamboj, India's Permanent Rep to UN pic.twitter.com/piIQPc2cfT
— ANI (@ANI) November 5, 2022
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "हम कोरियाई प्रायद्वीप में मुद्दों को हल करने के साधन के रूप में बातचीत और कूटनीति का समर्थन करना जारी रखेंगे।" एक बयान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी पिछले दो दिनों में विभिन्न मिसाइलों के प्रक्षेपण के साथ-साथ उत्तर कोरिया की कड़ी निंदा की है।