लाइव न्यूज़ :

लंबे इंतजार के बाद भारत-अमेरिका की 2+2 वार्ता की तारीख हुई तय, दिल्ली में होगी आयोजित

By भाषा | Updated: July 20, 2018 08:54 IST

छह सितंबर को होने वाली इस वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस नयी दिल्ली आएंगे। 

Open in App

वाशिंगटन, 20 जुलाई: लंबे इंतजार और बार-बार तारीख तय करने की जद्दोजहद के बाद अंतत: अमेरिका और भारत के बीच पहली 2+2 वार्ता छह सितंबर को नई दिल्ली में होनी तय हुई है। अमेरिका ने अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देते हुए पिछले महीने वार्ता स्थगित कर दी थी। 2+2 वार्ता भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली सीधी बातचीत है। 

छह सितंबर को होने वाली इस वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस नयी दिल्ली आएंगे। 

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में बताया, 'संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहली अमेरिका - भारत 2+2 वार्ता छह सितंबर को नयी दिल्ली में होगी।' 

नोर्ट ने कहा कि पोम्पिओ और मैटिस नयी दिल्ली में अपने समकक्षों के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। हिन्द प्रशांत क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने में अमेरिका-भारत भागीदारी की पृष्ठभूमि में पोम्पिओ और मैटिस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ होने वाली बातचीत के दौरान ‘‘ रणनीतिक , सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने ’’ पर चर्चा करेंगे। 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात के बाद इस वार्ता की घोषणा हुई थी। जून में हुई घोषणा के बाद दोनों देशों ने पहली वार्ता की तारीख तय करने की कई कोशिशें की , लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो