लाइव न्यूज़ :

भारत व ब्रिटेन ने नयी जलवायु वित्त पहल पर सहमति जतायी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:56 IST

Open in App

भारत और ब्रिटेन की सरकारों ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक और निजी पूंजी का इस्तेमाल कर भारत में समावेशी, लचीले और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए एक नए सहयोग पर सहमति जतायी ताकि देश के निम्न कार्बन लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। क्लाइमेट फाइनेंस लीडरशिप इनिशिएटिव (सीएफएलआई) इंडिया पहल की घोषणा भारत-ब्रिटेन की 11वीं आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) के दौरान की गयी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस पहल को सिटी ऑफ़ लंदन कॉरपोरेशन का समर्थन प्राप्त है और इसका नेतृत्व सीएफएलआई द्वारा किया जाएगा। सुनक ने कहा, "भारत के हरित विकास का समर्थन एक साझा प्राथमिकता है। मुझे खुशी हो रही है कि हमने 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश पैकेज की घोषणा की है तथा भारत में स्थायी परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नयी सीएफएलआई इंडिया साझेदारी शुरू की है क्योंकि ब्रिटेन सीओपी26 की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है।’’ निर्मला सीतारमण ने कहा,‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि मंच बड़े पैमाने पर जलवायु और पर्यावरण क्षेत्रों में, विशेष रूप से हरित एवं लचीले बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी जुटाने में सक्षम होगा।" सीएफएलआई इंडिया का मकसद सार्वजनिक, निजी और बहुपक्षीय पहलों के जरिए भारत में पूंजी जुटाना है ताकि देश को 2015 के पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिल सके। उसमें 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 33-35 प्रतिशत तक कम करने का संकल्प शामिल है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत और क्लाइमेट फाइनेंस लीडरशिप इनिशिएटिव के अध्यक्ष माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा कि सीएफएलआई निवेश के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करने और हरित परियोजनाओं के लिए अधिक पूंजी जुटाने की खातिर बाजार की अनुकूल स्थिति बनाने के लिए काम कर रहा है। सीएफएलआई इंडिया की सह-अध्यक्षता मैक्वेरी समूह के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेमारा विक्रमनायके और टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन करेंगे और इसमें प्रमुख निजी क्षेत्र के भारतीय व बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट व वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट