लाइव न्यूज़ :

भारत एवं नेपाल ने 100 से अधिक परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए करार किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:33 IST

Open in App

नेपाल एवं भारत ने पर्वतीय देश में 2015 में विध्वंसकारी भूकंप से क्षतिग्रस्त हुई सांस्कृतिक विरास के 14 एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के 103 ढांचों के पुननिर्माण के लिए शुक्रवार को एक एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। यहां भारतीय दूतावास ने जारी एक एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं का 420 करोड़ नेपाली रूपये (3.6 करोड़ डॉलर) की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। भारतीय दूतावास एवं (नेपाल के) राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण की केंद्रीय स्तरीय परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) ने ललितपुर, नुवाकोट, रसुवा और धाडिंग जिलो में सांस्कृतिक धरोहर के 17 ढांचों तथा ललितपुर, रसुवा, नुवाकोट, सिंधुपालचौक, रामेछाप, ढोलखा, गुल्मी, गोरखा एवं कावरे जिलों में स्वास्थ्य क्षेत्र के 103 ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये। इन सहमति पत्रों पर भारतीय मिशन के प्रथम सचिव (विकास साझेदारी एवं पुनर्निर्माण) करूण बंसल और नेपाल के सीएलपीआईयू (भवन) के परियोजना निदेशक श्याम किशोर सिंह ने हस्ताक्षर किये। भारतीय मिशन के अनुसार भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पैकेज के तहत भारत ने नेपाल को शिक्षा, सांस्कृति धरोहर एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पांच पांच करोड़ रूपये तथा आवास क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रूपये यानी कुल25 करोड़ रूपये का अनुदान दिया है। उसने कहा कि 10 जिलों में शिक्षा क्षेत्र की 71, सांस्कृतिक धरोहर की 28, स्वास्थ्य क्षेत्र की 147, तथा गोरखा एवं नुवाकोट में 50000 मकानों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। उसने कहा कि भारत सरकार इन सभी क्षेत्रों में नेपाल के पुनर्निर्माण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा