लाइव न्यूज़ :

दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव पर बोला अमेरिका, उसके लिए भारत है बड़ी प्राथमिकता 

By भाषा | Updated: July 18, 2018 13:04 IST

दक्षिण एशिया मामलों के कार्यवाहक सहायक उप विदेश मंत्री टॉम वाजदा ने कहा कि भारत, विश्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है जिसके बारे में ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह अमेरिका के लिए फायदेमंद है। 

Open in App

वाशिंगटन, 18 जुलाईः अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक का कहना है कि अमेरिका के लिए भारत एक 'बड़ी प्राथमिकता' बना हुआ है और यह विश्व में 'अच्छाई लाने वाली एक ताकत' है। राजनयिक का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिल रहा है। 

दक्षिण एशिया मामलों के कार्यवाहक सहायक उप विदेश मंत्री टॉम वाजदा ने कहा कि भारत, विश्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है जिसके बारे में ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह अमेरिका के लिए फायदेमंद है। 

वाजदा ने इंडियासपोरा की फिलानथ्रोपी समिट में संबोधन में कहा, 'मेरा मानना है कि मैं यहां बेशक यह पुष्टि कर सकता हूं कि अमेरिका के लिए भारत बड़ी प्राथमिकता बना हुआ है।' भारत-अमेरिका संबंधों में हाल में आए बदलाव के बारे में पूछे गए प्रश्नों पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। इनमें भारत पर प्रतिबंध लगाने का अंदेशा, 2+2 वार्ता का स्थगन और दोनों देशों के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दे शामिल थे। 

वाजदा ने कहा, 'असल में अगर आप इस प्रशासन की कुछ रणनीतियों को देखें, चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति हो, राष्ट्रीय रक्षा और भारत प्रशांत रणनीति हो, सभी को एक ही धागे में पिरोया गया है। यह डोर वह महत्त्वपूर्ण भूमिका है जिसे क्षेत्र में और विश्व में भारत के लिए अमेरिका महसूस करता है और भारत के साथ करीबी साझेदारी रखने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है, और इससे भी अधिक असल में भारत के विकास को आगे बढ़ाना चाहता है।' लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO