लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर व्हाइट हाउस में अंदरूनी कलह आई सामने, विशेषज्ञ फाउची ने बेतुका बताया

By भाषा | Updated: July 18, 2020 14:40 IST

कोरोना वायरस से निपटने के लिए व्हाइट हाउस में चल रही अंदरुनी कलह अब सामने आ गई है। व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने डॉ. एंथनी ने फाउची की तीखी आलोचना की जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुप रहे।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर चल रही अंदरुनी कलह अब सामने आ गई है। देश के संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ फाउची ने इस आलोचना को ‘‘बेतुका’’ तथा ‘‘थोड़ा विचित्र’’ बताया है।

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर चल रही अंदरुनी कलह अब सामने आ गई है। व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने डॉ. एंथनी ने फाउची की तीखी आलोचना की जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुप रहे। देश के संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ फाउची ने इस आलोचना को ‘‘बेतुका’’ तथा ‘‘थोड़ा विचित्र’’ बताया है।

लंबे समय से चल रही तनातनी तब बढ़ गई जब नवारो ने ‘यूएसए टुडे’ में फाउची को निशाना बनाते हुए लिखे संपादकीय में कहा, ‘‘डॉक्टर हर चीज में गलत रहे हैं। मैंने उनसे बात की...इसलिए जब आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं डॉ. फाउची की सलाह सुनूंगा तो मेरा जवाब होगा : केवल संशय और सतर्कता के साथ।

‘द अटलांटिक’ को दिए एक साक्षात्कार में फाउची ने जवाब दिया, ‘‘मैं पीटर नवारो के बारे में नहीं बता सकता। वह अपनी खुद की दुनिया में गुम हैं इसलिए मैं वहां जाना भी नहीं चाहता।’’ वहीं हाल के दिनों में फाउची की शिकायत करने वाले ट्रंप बीच-बचाव की स्थिति में आ गए हैं। ट्रंप ने अटलांटा जाने के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘नवारो ने अपना प्रतिनिधित्व करते हुए बयान दिया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

’’ ट्रंप ने कहा कि उनके डॉ. फाउची के साथ अच्छे संबंध हैं और उनके कर्मचारी मिलकर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस महामारी से निपटने को लेकर सवालों के घेरे में चल रहा है क्योंकि देश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और राष्ट्रपति अपनी पुन: चुनाव की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए आर्थिक गतिविधि बहाल करने पर जोर दे रहे हैं।

बहरहाल इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रंप इस झगड़े से खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि नवारो द्वारा फाउची की गलतियां बताने से उन्हें मदद मिलेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO