लाइव न्यूज़ :

रूस की इमारत में विस्फोट, 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

By भाषा | Updated: January 2, 2019 18:11 IST

स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि मैग्नितोगोर्स्क शहर की इमारत में गैस विस्फोट के बाद से 14 शव मिले हैं और 27 लोगों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

Open in App

रूस की एक गगनचुंबी इमारत में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बचावकर्ता मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि मैग्नितोगोर्स्क शहर की इमारत में गैस विस्फोट के बाद से 14 शव मिले हैं और 27 लोगों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

उसने बताया कि मलबे से एक बच्चे समेत पांच लोगों को बचाया गया है और 86 निवासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कार्यालय ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।’’ 

हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, ‘पूरी दुनिया (नए साल के) जश्न में डूबी है, लेकिन मैग्नितोगोर्स्क शहर में ये भयंकर घटना हो गई है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं पीड़ितों की हर प्रकार की मदद का वादा करता हूं।’

टॅग्स :रूसबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल