लाइव न्यूज़ :

रॉकेट हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर स्थित हमास के ठिकानों पर हमला किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:57 IST

Open in App

यरूशलम, 22 नवंबर (एपी) इजराइल की सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी से इस देश पर एक रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइली विमान ने रविवार को फलस्तीनी क्षेत्र में कई जगहों पर हमले किए।

किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

फलस्तीनी क्षेत्र से कई चरमपंथी समूह अपनी गतिविधियां चलाते हैं, लेकिन इजराइल इस क्षेत्र से दागे जाने वाले सभी रॉकेट के लिए गाजा के हमास शासकों को जिम्मेदार ठहराता है और बदले में उसके ठिकानों पर हमले करता है।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों और हमलावर हेलीकॉप्टरों ने रॉकेट की विस्फोटक सामग्री बनाने की दो जगहों, भूमिगत ठिकानों और हमास के एक नौसैनिक प्रशिक्षण परिसर पर निशाना साधा।

उसने कहा कि फलस्तीनी लड़ाकों ने शनिवार रात को इजराइल पर एक रॉकेट दागा जिसके बाद इजराइल के दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे।

इजराइली पुलिस ने कहा कि रॉकेट से अश्केलॉन इलाके में एक ढांचे को नुकसान पहुंचा। यह इलाका गाजा से करीब 10 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

इजराइली मीडिया ने कहा कि रॉकेट हमले में एक कारखाने को भी नुकसान हुआ है।

इजराइल और हमास के बीच शत्रुता है। हमास एक इस्लामी चरमपंथी समूह है, जो इजराइल की तबाही चाहता है। हमास ने 2007 में गाजा में कब्जा किया था और तभी से दोनों के बीच तीन जंग और कई संघर्ष हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'