लाइव न्यूज़ :

चीन: प्रोग्रामर्स की थकान दूर करने के लिए टेक कंपनियाँ कर रही हैं खूबसूरत महिलाओं की भर्ती

By भारती द्विवेदी | Updated: April 27, 2018 15:35 IST

साल 2015 में चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने प्रोग्रामर मोटिवेटर के लिए विज्ञापन दिया था। जिसमें  लड़कियो के लिए शानदार लुक की बात कही गई थी। हालांकि चीन में सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने उस ऐड को डिलीट कर दिया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: चीन के टेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की थकान और तनाव दूर करने के लिए एक अजीब फैसला लिया है। वो आकर्षक महिलाओं की तलाश करे रहे हैं, जो कि उनके प्रोग्रामर को आकर्षित करे। काम के दौरान उन्हें मसाज या हल्के-फुल्के चैट कर उनके तनाव को दूर करें। हायर की जानेवाली इन महिलाओं का आईटी सेक्टर या टेक्नोलॉजी से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। 

चीन में इन महिलाओं के लिए 'प्रोग्रामर मोटिवेटर' बुलाया जाता है। जॉब सर्च वेबसाइट बायडू बैपिन द्वारा चलए जा रहे विज्ञापन के मुताबिक सात कंपनियों ने 'प्रोग्रामर मोटिवेटर' जॉब के लिए ऐड दिया है। इन सातों कंपनियों में ज्यादातर स्टार्टअप्स हैं। साथ ही इनमें से कितनी कंपनियों ने प्रोग्रामर मोटिवेटर्स की भर्ती की है, इसका पता नहीं चल पाया है।

हालांकि चीन में शेन यू नाम की महिला पहले से ही एक कंज्यूमर फाइनैंस कंपनी के लिए प्रोग्रामर मोटिवेटर का काम कर रही हैं। पेइचिंग यूनिवर्सिटी से सिविल इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली शेन कहती हैं कि वो अपने जॉब को बिल्कुल ही सेक्सिट नहीं मानती हैं। शेन की कंपनी के कर्मचारियों का भी मानना है कि शेन के आने बाद से माहौल में सकारत्मकता आई है और काम अच्छा हो रहा है।

साल 2015 में चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने प्रोग्रामर मोटिवेटर के लिए विज्ञापन दिया था। जिसमें  लड़कियो के लिए शानदार लुक की बात कही गई थी। हालांकि चीन में सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने उस ऐड को डिलीट कर दिया था। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?