लाइव न्यूज़ :

पूर्वी अफगानिस्तान में खुफिया विभाग के दफ्तर के पास विस्फोट, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2020 23:13 IST

पूर्वी अफगानिस्तान में खुफिया विभाग के दफ्तर के पास सैन्य वाहन ‘हमवी’ से विस्फोट हुआ। इस धमाके में कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई। हमले में खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने खुफिया विभाग के दफ्तर के पास चोरी किए हुए सैन्य वाहन ‘हमवी’ से विस्फोट कर दिया।गजनी शहर के पास हुए इस हमले में खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए।

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने खुफिया विभाग के दफ्तर के पास चोरी किए हुए सैन्य वाहन ‘हमवी’ से विस्फोट कर दिया। प्रांतीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस धमाके में कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई। पूर्वी गजनी प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि गजनी शहर के पास हुए इस हमले में खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए।

साथ ही बताया कि घायल कर्मियों में से कई की हालत गंभीर है। नूरी ने कहा कि हमलवार ने चोरी किए हुए सैन्य वाहन हमवी (हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पज व्हील्ड व्हीकल) का इस्तेमाल किया और खुफिया विभाग के कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाया और वहां से गुजरते हुए विस्फोटकों से भरे वाहन को उड़ा दिया।

हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गजनी में तालिबान सक्रिय है और पूर्व में किए गए हमलों की कई बार जिम्मदारी ले चुका है। इस हमले से एक दिन पहले देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने सत्ता साझा करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया। इससे दो माह पूर्व दोनों ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में खुद को विजेता बताया था।

इस राजनीतिक समझौते के तहत गनी ही युद्धग्रस्त देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे और अब्दुल्ला देश की राष्ट्रीय सुलह समझौता उच्च परिषद की कमान संभालेंगे। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल