लाइव न्यूज़ :

चीन में फिर बढ़ने लगे कोरोना वायरस के मामले, पिछले 24 घंटों में आए 101 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

By प्रिया कुमारी | Updated: July 29, 2020 14:54 IST

चीन में कोरोना के नए मामले आने लगे हैं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 101 केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा आंकड़े हैं। ।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में पिछले 24 घंटे में कोरोनो वायरस 101 नए मामले दर्ज किए गए है।चीन से शुरू हुए इस महामारी से ये देश बहुत हद तक उबर चुका है लेकिन मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं

चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोनो वायरस 101 नए मामले दर्ज किए गए है, जो तीन महीनों के सबसे अधिक आंकड़े हैं। चाइना में अभी भीड़ वाली जगह जिम, बार और म्यूजियम संक्रमण वाले हॉटस्पॉट्स में बंद हैं। नए मामलों में से, 98 घरेलू संक्रमण थे, ज्यादातर झिंजियांग के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से है। जहां इस महीने की शुरुआत में पहली बार बढ़ते क्लस्टर ने बड़े पैमाने पर परीक्षण और प्रतिबंध लगाए हैं।

पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस से चीन अब काफी हद तक उभर चुका है। हालांकि इसकी शुरुआत इसी देश से हुई थी। काफी दिनों के लगे लॉकडाउन से चीन ने कोरोना को कंट्रोल कर लिया था। लेकिन अब भी कहीं-कहीं वायरस के मामले सामने आ रहे हैं, जो परेशानी का कारण बन रहा है। डालियान में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे चार दिनों के भीतर सभी छह मिलियन निवासियों का सामूहिक परीक्षण करेंगे।  उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों - पुस्तकालयों, जिम, बार, संग्रहालयों, रेस्तरां और स्पा सहित- बंद कर दिया जाएगा। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि इस सप्ताह शहर में एक निरीक्षण दौरे के दौरान, वाइस प्रीमियर सन चुनान ने स्थानीय अधिकारियों से आयातित सामानों की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया है। चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के 68 नए केस सामने आए। अप्रैल के बाद से एक दिन में कोरोना संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि, 68 में से 57 पॉजिटिव मामले झिंजियांग के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से हैं।

मंगलवार तक डालियान में 50 से अधिक मामलो की पुष्टी हुई थी, समुंद्री भोजन प्रसंस्करण केंद्र से जुड़े थे। सवास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि चीन ने सभी नए प्रकोप बिंदुओं पर कोविड-19 परीक्षण और संपर्क ट्रेसिंग तेज कर दी है। कुछ क्षेत्र में परीक्षण के लिए समुदाय को बंद कर दिया गया है। 

दुनिया भर में कोरोना के आंकड़े

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 1.64 करोड़ पार हो गया। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी 6.52 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका और ब्राजील कोरोना से बुरी तरह गिरफ्त में हैं।

टॅग्स :चीनवुहानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?