लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में मेथेनॉल युक्त हैंड सैनेटाइजर के सेवन से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2020 14:34 IST

अमेरिका में अल्कोहल युक्त हैंड सैनेटाइजर का सेवन करने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य को आंख संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्कोहल युक्त हैंड सैनेटाइजर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है।मेथेनॉल युक्त हैंड सैनेटाइजर के सेवन से अमेरिका में चार लोगों की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क: अल्कोहल युक्त हैंड सैनेटाइजर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है लेकिन ऐसे उत्पादों को पी लेना दो राज्य के चार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते जानकारी दी कि मई और जून में हैंड सैनेटाइजर पी लेने से एरिजोना और न्यू मेक्सिको में 15 वयस्कों के शरीर में जहर फैल गया।

रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को दृष्टि संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी ने उन सैनेटाइजरों का सेवन किया था जिसमें मेथेनॉल या वुड अल्कोहल था। वैध सैनेटाइजरों में कीटाणुओं को मारने वाली सामग्री में मुख्य रूप से इथाइल अल्कोहल होता है जिसका सेवन किया जा सकता है।

लेकिन कुछ कंपनियां इसके स्थान पर जहरीले मेथेनॉल का प्रयोग कर रही हैं जो एंटीफ्रीज (किसी द्रव का जमाव बिंदु कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाला योगज) में इस्तेमाल होता है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जून में मेक्सिको में बनने वाले हैंड सैनेटाइजर जैल के प्रति आगाह किया था और कहा था कि इसमें काफी मात्रा में मेथेनॉल है।

इसके बाद से ही, एफडीए लगातार ऐसे उत्पादों की सूची बढ़ा रहा था। एफडीए ने ऐसे कई हैंड सैनेटाइजरों की पहचान ही जिनमें मेथेनॉल होता है और जिन्हें निर्माताओं एवं वितरकों ने अमेरिका से वापस ले लिया है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा