लाइव न्यूज़ :

इमरान खान का डर: 'कोरोना पर शहर बंद किया तो लोग वायरस से नहीं भुखमरी से मारे जाएंगे, पाकिस्तान अमेरिका या यूरोप के जैसे नहीं हैं...'

By भाषा | Updated: March 18, 2020 14:41 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 237 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने साथ ही आगाह भी किया कि खाद्यान्न जमाखारों के खिलाफ ‘‘बहुत सख्त कार्रवाई’’ की जाएगी। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की तादाद 237 तक पहुंच गई है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पश्चिमी देशों की तरह व्यापक पैमाने पर शहरों को बंद नहीं कर सकता। अमेरिका और कई अन्य देशों ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने की कवायद में रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है। पाकिस्तान में कराची जैसे कई बड़ी आबादी वाले शहर हैं। खान ने मंगलवार को कहा कि इस कदम पर पहले विचार किया गया था लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि यह देश की नाजुक अर्थव्यवस्था को और ध्वस्त देगा।

खान ने राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, ‘‘पाकिस्तान के हालात अमेरिका या यूरोप के जैसे नहीं हैं...हमारी 25 फीसदी आबादी बेहद मुफलिसी में जी रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने शहरों को बंद कर दिया तो हम पहले से ही मुश्किल हालात में रह रहे अपने नागरिकों को कोरोना वायरस से तो बचा लेंगे लेकिन वे भुखमरी से मारे जाएंगे।’’

हालांकि, पाकिस्तान ने क्रिकेट स्टेडियमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है। खान ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने पिछले साल उन्नति की थी लेकिन अब कोरोना वायरस संकट के कारण वह दबाव में है और उन्होंने सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को देश के कर्ज भुगतान पर राहत देने पर विचार करना चाहिए।

क्रिकेटर से नेता बने खान ने साथ ही आगाह भी किया कि खाद्यान्न जमाखारों के खिलाफ ‘‘बहुत सख्त कार्रवाई’’ की जाएगी। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को 1,571 संदिग्ध मामलों की जांच की जिसमें से 200 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए। अभी तक मौत का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है लेकिन पर्यवेक्षकों को आशंका है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से कहीं अधिक है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं