लाइव न्यूज़ :

इमरान खान देश के लिए मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं! टीवी इंटरव्यू में ये क्या बोल गए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2023 19:38 IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में यह माना कि इमरान खान अभी देश के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पाकिस्तान के मौजूदा रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में एक तरह से माना कि इमरान खान अभी पाकिस्तान के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं।

पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर एक कार्यक्रम में ख्वाजा एम आसिफ ने कहा, 'तुम्हें विदेशी शत्रु के बारे में पता है। लेकिन पाकिस्तान में लोग आज भी उस दुश्मन को पहचान नहीं पा रहे हैं जो यहां पैदा हुआ और उस देश (भारत) से आने वाले दुश्मन से भी बड़ा खतरा है।' 

इस पर हामिद मीर ने पूछा क्या इमरान खान मोदी से ज्यादा खतरनाक है? इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- 'बिल्कुल..शिनाख्त नहीं हो पा रही है लोगों में। वह हमारे बीच मौजूद हैं। कौन ज्यादा खतरनाक है? वह जो हमारे बीच में है या वह जो तुम्हारे सामने उस पार खड़ा है?'

आसिफ ने आगे कहा कि 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन 'एक विद्रोह' था। उन्होंने कहा, 'यह दुश्मन वास्तव में हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है और 9 मई इसका सबूत है। यह विद्रोह था। यह एक विद्रोह था।'

बता दें कि 9 मई को इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद देश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कई लोग मारे गए थे। हिंसा के आरोप में खान के हजारों समर्थक जेल में हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन बाद पीटीआई प्रमुख को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत लेने का निर्देश देकर रिहा कर दिया था।

बताते चलें कि इसी हफ्ते पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने इमरान खान को 50 अरब रुपये से अधिक के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 19 जून तक के लिए जमानत दे दी। इससे पहले, अदालत ने उन्हें 17 मई से 31 मई तक के लिए जमानत दी थी। इसी मामले में उन्हें 9 मई को गिरफ्तार भी किया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात