लाइव न्यूज़ :

इमरान खान और बुशरा बीबी पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, तोशखाना मामले में और बढ़ेगी मुसीबत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 7, 2023 19:45 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की अध्यक्ष इमरान खान, बुशरा बीबी, शहजाद अकबर, जुल्फी बुखारी और फराह गोगी के खिलाफ फर्जी रसीद और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दायर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबत बढ़ीधोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गयापत्नी बुशरा बीबी पर भी दर्ज हुआ मामला

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तोशखाना मामले में पहले ही मुसीबतों का सामना कर रहे  इमरान खान उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस स्टेशन में ये मामला वस्तुओं की बिक्री में "फर्जी रसीदें" बनाने के लिए दर्ज किया गया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरआई न्यूज के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की अध्यक्ष इमरान खान, बुशरा बीबी, शहजाद अकबर, जुल्फी बुखारी और फराह गोगी के खिलाफ फर्जी रसीद और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दायर किया गया है। 

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने तोशखाना उपहार खरीदने और बेचने के लिए नकली रसीदें प्रदान कीं और लेन-देन के लिए अवैध रूप से अपने जाली हस्ताक्षर का उपयोग किया। शिकायतकर्ता, एक स्थानीय घड़ी डीलर का दावा है कि पूछताछ से पता चला है कि आरोपी ने अपनी दुकान के एक फर्जी लेटरहेड पर उसके नाम से नकली चालान बनाए थे जिसका इस्तेमाल तोशखाना उपहार बेचने के लिए किया गया था।

बता दें कि इमरान खान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले उपहारों को ऊंची कीमतों पर बेच कर मुनाफा कमाया था। 

बता दें कि इमरान खान इस समय कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। शाहबाज शरीफ सरकार और सेना के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इमरान पर दंगे फैलाने और आतंकी गतिविधि के लिए उकसाने का आरोप भी है। हालांकि अपने उपर लगे आरोपों पर इमरान खान का कहना है कि सेना उनकी पार्टी पीटीआई को अगला चुनाव जीतने से रोकना चाहती है और एक कमजोर सरकार का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है।

अपने समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार और सेना की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को कुचल देना चाहते हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफShehbaz Sharif
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट