लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 होने पर मिलने वाली प्रतिरक्षा क्षमता टीकों से अधिक प्रभावी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:25 IST

Open in App

(शार्लो थालिन, कारोलिंस्का इंस्तीतुतेत)

सोलना (स्वीडन), सात सितंबर (द कन्वरसेशन) तेल अवीव के माकाबी हैल्थकेयर सर्विसेज के अनुसंधानकर्ताओं ने हाल में एक प्रीप्रिंट अध्ययन जारी किया जिसमें बताया गया कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण करवाने वाले लोगों के मुकाबले उन लोगों को कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से पुन: संक्रमित होने का जोखिम कम है जो कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं। कुछ लोगों ने इसका मतलब यह निकाल लिया कि टीकाकरण करवाने से अच्छा कोविड से पीड़ित हो जाना है।

यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कोविड से पीड़ित होने पर टीकाकरण के मुकाबले कहीं अधिक दीर्घकालिक प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। संक्रमण से दो-चार होने पर हमारी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कई तरह के वायरस प्रोटीन के संपर्क में आती है जबकि कोविड रोधी टीके से एक ही एंटीजन - स्पाइक प्रोटीन के संपर्क में आती है।

नए साक्ष्य सामने आए हैं जो बताते हैं कि गंभीर और हल्के संक्रमण के बाद विकसित रोग प्रतिरक्षा क्षमता लक्षण और गैर लक्षण वाले संक्रमण से बचाव करती है। इस अध्ययन की अभी समीक्षा नहीं की गई है। वैसे, अध्ययन में, प्राकृतिक रूप से प्राप्त प्रतिरक्षा क्षमता के बारे में तो बात की गई है लेकिन संक्रमण के जरिए इसे प्राप्त करने के जोखिम पर विचार नहीं किया गया। इसमें टीकाकरण से मिलने वाले लाभों के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया।

टीका नहीं लगवाने के पीछे आम कारण यह बताया जाता है टीकाकरण के बजाए संक्रमित होने का इंतजार करना और प्राकृतिक प्रतिरक्षा क्षमता हासिल करना एक विकल्प है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि संक्रमण होने के बाद प्रतिरक्षा क्षमता प्राप्त करने की भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार होने, यहां तक की मौत तक के जोखिम के अलावा हाल के अध्ययनों में बताया गया कि स्वस्थ लोगों को भी कोविड से उबरने के बाद दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने का जोखिम अधिक रहता है। उन्हें हृदय की मांसपेशियों में दिक्कत (म्योकाउडाइटिस), खून के थक्के जमना, आघात जैसी समस्याएं हो सकती हैं जो टीकाकरण करवाने वाले लोगों को नहीं होंगी। वैसे भी टीकों की सुरक्षा संबंधी निगरानी करने पर अमेरिका में पाया गया है कि कोविड रोधी टीके सुरक्षित एवं प्रभावी हैं।

दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डेल्टा स्वरूप के कारण लोगों की जान जा रही है। ऐसे में प्राकृतिक रूप से प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए संक्रमण होने का इंतजार करना, दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम उठाना, गंभीर रूप से बीमार होने या मौत का जोखिम उठाना खतरनाक है।

अध्ययन में देखा गया कि कोविड होने के बाद टीका लगवाने पर हाइब्रिड प्रतिरक्षा क्षमता विकसित होती है। कई अध्ययनों में पता चला कि संक्रमण के बाद टीका लगवाने पर एंटीबॉडी और टी-कोशिकाओं की प्रतिक्रिया भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की हाल की एक रिपोर्ट में पता चला कि कोविड से उबरने के बाद जिन लोगों ने टीकाकरण करवाया, उनकी तुलना में कोविड से पीड़ित होने के बाद टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों के पुन: संक्रमित होने का जोखिम अधिक है। अत: अगर आप संक्रमित हो चुके हैं तब भी टीकाकरण करवाना फायदेमंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट