लाइव न्यूज़ :

अगर ए क्यू खान की मंशा का सही पता चल जाता तो मोसाद उन्हें मार देती: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:48 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 12 अक्टूबर इजराइल के एक खोजी पत्रकार ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान के सच्चे इरादे का सही पता चल गया होता तो मोसाद के पूर्व प्रमुख शबतई शावित उन्हें मारने के लिए टीम भेज देते।

हारेज अखबार में एक लेख में योस्सी मेलमैन ने लिखा कि खान ने पाकिस्तान को बम दिलाया, परमाणु संबंधी गोपनीय जानकारी चोरी की और बेची, एक संदिग्ध वैश्विक परमाणु प्रसार नेटवर्क से फायदा उठाया, ईरान के परमाणु शक्ति संपन्न होने में मदद की, लीबिया के शासक मुअम्मद कज्जाफी की रियेक्टर संबंधी आकांक्षाओं में मदद की और फिर भी प्राकृतिक तरीके से उनकी मृत्यु हुई और वह इजराइली जासूसी एजेंसी मोसाद के हाथों नहीं मारे गये।

‘पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक’ कहे जाने वाले खान की रविवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद इस्लामाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गयी थी। वह 85 वर्ष के थे।

‘हाऊ पाकिस्तान्स ए क्यू खान, फादर ऑफ द ‘मुस्लिम बम’, एस्केप्ड मोसाद एसेसिनेशन’ शीर्षक वाले लेख में मेलमैन ने लिखा कि मोसाद ने पश्चिम एशिया में खान की अनेक यात्राओं का संज्ञान लिया लेकिन एक संदिग्ध प्रसार नेटवर्क बनाने के उनके प्रयासों को सही से पहचान नहीं सके।

उन्होंने लिखा, ‘‘उस समय मोसाद प्रमुख शबतई शावित की अगुवाई में इजराइल की खुफिया सेवा ने क्षेत्र में खान की यात्राओं का संज्ञान लिया। लेकिन जैसा कि शावित ने मुझे डेढ़ दशक पहले बताया था कि मोसाद और अमान (इजराइल की सैन्य खुफिया एजेंसी) ने खान की मंशा को नहीं समझा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शावित ने बताया था कि अगर वह और उनके सहकर्मी खान की मंशाओं का सही-सही पता लगा लेते तो वह खान को मारने के लिए मोसाद की एक टीम भेजने के बारे में सोचते और इस तरह कम से कम इजराइल-ईरान संबंधों के परिप्रेक्ष्य में इतिहास को ही बदल देते।’’

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को इजराइल मौजूदा खतरा मानता है और उसने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नाकाम करने का संकल्प लिया है।

लेखक के अनुसार, ‘‘खान को पाकिस्तान का राष्ट्रीय नायक माना जाता था जिनकी हाल में कोविड-19 की वजह से 85 साल की आयु में मृत्यु हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?